.
.
jammu national security advisor ajit doval is on a visit to jammu and kashmir
अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने को लेकर अटकलें हुई तेज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सीक्रेट मिशन के तहत घाटी के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं / उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक की / इसके साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन भी किए /
.
.
सूत्रों के अनुसार एनएसए श्रीनगर पहुंचे / श्रीनगर पहुंचने पर उन्होंने सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर घाटी के मौजूदा हालात तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की / दौरे को टॉप सीक्रेट रखा गया था और श्रीनगर पहुंचने से कुछ पहले ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर बैठक के बारे में बताया गया /
.
.
एनएसए ने राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी एसपी पाणि से मुलाकात की / उनके साथ दिल्ली से आईबी के एक आला अधिकारी भी आए हैं / उनके शुक्रवार को दिल्ली लौटने की खबर है, हालांकि, उनके दौरे पर किसी अधिकारी ने कुछ भी टिप्पणी नहीं की है /
.
.
मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद डोभाल का यह पहला घाटी दौरा है / जब लोगों के बीच उनके सीक्रेट मिशन पर घाटी में आने की चर्चा आम हुई तो अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने को लेकर अटकलें तेज हो गईं / चर्चा रही कि इसे हटाने से पहले वे सुरक्षा व्यवस्था की स्थितियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jammu national security advisor ajit doval is on a visit to jammu and kashmir






































