.
.
Jalandhar Big accident Kartarpur couple died and one Injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर-करतारपुर राष्ट्रीय सड़क मार्ग पर आज हुए एक भयानक हादसे में पति-पत्नी की मौत और उनके साथ मौजूद एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल हो जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भयानक हादसा करतारपुर सड़क मार्ग पर स्थ्ति लाडा का ढाबा के नजदीक हुआ बताया जा रहा है / इस भयानक हादसे में अमृतसर के रहने वाले राजीव कुमार सोढ़ी और उसकी पत्नी कीर्ति सोढ़ी के तौर पर हुई है /
.

.
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग दिल्ली से अमृतसर स्थित अपने घर की और जा रहे थे की रास्ते में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई / इस भयानक हादसे में कार सवार पति-पत्नी की तो मौके पर ही ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा हिमाँशु सोढ़ी जोकि खुद कार चला रहा था गंभीर रूप से घायल हो गया /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय करतारपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई / फ़िलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को आने कब्जे में ले लिया है व गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jalandhar Big accident Kartarpur couple died and one Injured






































