.
.
Entrepreneurship, Leadership & Startup Summit – 2019 concluded at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालन्धर के प्रांगण में कामर्स व मैनेजमेंट विभाग की ओर से डिजीटल मार्केटिंग कैंपेन आई.एस.ओ.एल.एस. ग्रुप के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय स्टार्टअप शिखर सम्मेलन-2019 का समापन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती दमनप्रीत कौर बेदी (केटो डाईट विशेषज्ञ) उपस्थित रही। जिन्होंने प्रतिभागियों को अपने उद्यमिता कैरियर की शुरूआत करने हेतु प्रेरित किया /
.
इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने शिखर सम्मेलन-2019 के मुख्य वक्ता को सम्मानित किया एवं कहा कि छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ कैरियर बनाने हेतु प्रोत्साहन व सहायता की भी आवश्यकता है / उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक लक्ष्य प्राप्त करने के उपरान्त एक नया लक्ष्य आपके समक्ष खड़ा हो जाता है, उसी प्रकार एक नई शुरूआत एक व्यवसाय को विकसित कर सफल बनाती है /
कार्यक्रम में धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. कंवलदीप कौर, डीन अकादमिक, विभागाध्यक्ष स्नातकोत्तर कॉमर्स व मैनेजमेंट विभाग व कार्यक्रम के समग्र अध्यक्ष की ओर से प्रस्तुत किया गया / उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन प्रतिभागियों के जीवन में एक नया बदलाव लेकर आएगा /
.
इस अवसर पर कुल 18 स्टार्टअप को छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें से श्री उज्जवल चुघ (फाऊंडर और सीईओ आई.एस.ओ.एल.एस. ग्रुप) द्वारा स्टार्टअप को चयनित कर सम्मानित किया गया- उत्कृष्ट विचार में (नम्रता किरिएशन) नम्रता बी.काम समैस्टर-, महान विचार में (एनीमल फीड सिस्टम) सिमरन कक्कड़ पी.जी.डी.एफ.एस एवं 3ष्ठ मॉडल पेन्टिग में सेजल बी.कॉम समैस्टर – ढ्ढ एवं विशिष्ट संभावित विचार के लिए-कु, हरमहक बीबीए समैस्टर-, सिमरनजीत बीबीए समैस्टर-, आर्ट वर्क – कु. युक्ति बी.कॉम समैस्टर- को पुरस्कार प्रदान किए गए / इसके अतिरिक्त विभाग के नवोदित नेता के रूप में कु. नेहा-बीबीए समैस्टर-ङ्क को पुरस्कृत किया गया / सम्मेलन के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए /
.
प्रथम दिवस श्री उज्जवल जी द्वारा छात्राओं से उद्यमिता विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा ज्ञान प्रदान किया गया / द्वितीय दिवस श्री सागर (अध्यक्ष डिजीटल मार्केटिंग, आई.एस.ओ.एल.एस. ग्रुप) द्वारा छात्राओं को डिजीटल मार्केटिंग की ताकत, फेसबुक व इन्सटाग्राम पेज के निर्माण एवं विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान की गई / शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन-स्टार्ट अप की वास्तविक स्टोरी पर चर्चा की गई / दमनप्रीत कौर बेदी (केटो डाईट विशेषज्ञ) ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने बच्चे की डाईट हेतु एक मां के रूप में किन-किन समस्याओं का सामना कर वैज केटो डाईट विशेषज्ञ तक पहुंची एवं आज उनकी डाईट डॉ. मंजली त्रिपति, न्यूरो डिपार्टमैन्ट दिल्ली द्वारा सुझावित है /
.
उन्होंने बताया कि उनकी डाईट हाईपरटैंशन व शुगर जैसी बीमारियों को रोकने में भी सहायक है / द्वितीय वक्ता – श्री सुरिन्दर (क्रिएटिव हैड, आई.एस.ओ.एल.एस. ग्रुप) ने कहा कि किस प्रकार उनके माता-पिता के पास उनकी रूचि फोटोग्राफी के लिए सीमित साधन थे परन्तु उनके परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया / तृतीय वक्ता – सुश्री करिश्मा (एसिस्टैंट प्रोफैसर कॉमर्स एच.एम.वी.) ने बताया कि किस प्रकार उनकी रूचि केक बेकिंग में थी परन्तु अपने टीचिंग प्रोफैशन के साथ-साथ उन्होंने अपने इस पैशन को भी जिन्दा रखा / उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ अपनी रूचि को भी प्रदर्शित व पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया /
.
श्रीमती बीनू गुप्ता (कोआर्डिनेटर आफ इवैन्ट) ने कहा कि हम किस प्रकार वास्तविकता को स्वीकार कर लेते हैं / परन्तु प्रत्येक समस्या परिश्रम द्वारा शुभ अवसर में बदली जा सकती है / मंच संचालन सुश्री करिश्मा एवं श्रीमती आंचल(कॉमर्स विभाग) एवं छात्रा श्वेता कपूर (बी.काम -ङ्क) , हरमहक प्रीत ने किया / इस असर पर श्रीमती मीनू कुंदरा, श्रीमती काजल पुरी, श्रीमती सरिता महेन्द्रू, श्रीमती शिफाली, डा. मीनाक्षी दुग्गल, श्रीमती पुलिका, श्रीमती रितु बाहरी, श्रीमती भावना, सुश्री अंजली, श्रीमती कनिका शर्मा, श्रीमती आशिमा, सुश्री प्रियंका, श्रीमती सुबा, सुश्री सोनम, श्रीमती रिशिका, श्री अरविंद व श्री प्रिंस भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Entrepreneurship, Leadership & Startup Summit – 2019 concluded at HMV


































