.
.
chandrayaan 2 will leave earth orbit today will leave on path of moon
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बेंगलुरु : भारत का चंद्रयान-2 बुधवार को धरती की कक्षा छोड़कर चांद की ओर रवाना हो जाएगा / भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO) ने 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत के दूसरे चंद्र अभियान को लॉन्च किया था / तब से यह यान धरती की कक्षा में घूम रहा था / यह ऑर्बिटर मिशन था / इसने करीब 10 महीने चांद की परिक्रमा की थी / चांद पर पानी की खोज का श्रेय भारत के इसी अभियान को जाता है /
.
.
इस प्रक्रिया को ट्रांस लुनार इंसर्शन TLE) कहा जाता है / इसरो के अनुसार, 20 अगस्त को यान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा / इसके बाद चांद की अलग-अलग कक्षाओं में घूमते हुए सात सितंबर को चांद पर इसकी लैंडिंग होनी है / लांचिंग के बाद से इसरो अब तक पांच बार इसकी कक्षा में बदलाव कर चुका है / पांचवां बदलाव छह अगस्त को किया गया था /
.
22 जुलाई को इसरो के सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3 की मदद से चंद्रयान-2 को लांच किया गया था / लांचिंग के कुछ मिनट बाद ही रॉकेट ने इसे पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर दिया था / चंद्रयान-2 के तीन हिस्से हैं- ऑर्बिटर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ /
.
ऑर्बिटर सालभर चांद की परिक्रमा करते हुए प्रयोगों को अंजाम देगा / वहीं लैंडर और रोवर चांद पर उतरेंगे / इनके प्रयोग की अवधि 14 दिन की रहेगी / लैंडर और रोवर चांद के दक्षिणी धु्रव पर उस हिस्से में उतरेंगे, जहां अब तक कोई यान नहीं पहुंचा है / चांद पर लैंडिंग के साथ ही भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा / अब तक अमेरिका, रूस और चीन ऐसा कर चुके हैं / चांद के रहस्य जानने की दिशा में यह भारत का दूसरा अभियान है / 2008 में भारत ने चंद्रयान-1 लांच किया था /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
chandrayaan 2 will leave earth orbit today will leave on path of moon


































