.
.
Hoshiarpur Court work girl commits suicide Punjab Jalandhar
नौकरी देकर शादीशुदा लड़का बनाता रहा लड़की से अवैध संबंध,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर / होशियारपुर : होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां आज शाम के समय जालंधर की रहने वाली पूनम ने जहरीली दवा निगल कर अपनी जीवन लीला समापत कर दी / बताया जा रहा है की लड़की जालंधर की रहने वाली थी /
.
जानकारी देते हुए मृतक लड़की पूनम के पिता वतन सिंह के पुलिस को दिए बयान में बताया कि पूनम पिछले 5 साल से होशियारपुर कचहरी में पहले स्टेनो व इस समय रिकॉर्ड रुम में कच्ची नौकरी पर तैनात थी / शिकायत के अनुसार होशियारपुर के रोहित सहगल पूनम को कहता था कि वह उससे शादी कर ले तो वह उसकी पक्की नौकरी पर रखवा देगा /
.
.
जब पूनम को यह बात पता चली कि रोहित पहले से ही शादीशुदा है तो वह शादी करने से इन्कार करने लगी / मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि रोहित द्वारा बार-बार शादी का दवाब डाले जाने से दुखी होकर पूनम ने जहरीली चीज का सेवन करके अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली /
.
वहीं इस मामले कि जाँच कर रहे थाना सिटी में तैनात ए.एस.आई. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मृतका पूनम को गंभीर अवस्था में पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई / जिसके बाद जालंधर स्थित उसके परिजनों को इस घटना के बारे में सूचित किया गया / फ़िलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लिया है व पोस्टमार्टम के बाद ही शव को परिजनों के हवाले किया जायेगा /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Hoshiarpur Court work girl commits suicide Punjab Jalandhar


































