.
.
Faridkot shot on kabbadi player at faridkot
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट के अधीन पड़ते जैतो के गाँव मत्ता में कबड्डी खिलाड़ी को देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया / गंभीर हालत को देखते उसे फरीदकोट अस्पताल के डाक्टरों ने उसे लुधियाना अस्पताल में रैफर कर दिया है, जहां उसकी हालत नाजुक भी हुई है /
.
.
गंभीर रूप से घायल कबड्डी खिलाडी की पहचान मनप्रीत सिंह मनी के तौर पर हुई जोकि अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ कबड्डी खेलकर वापस घर की और लौट रहा था, जिनमें से मनप्रीत मोटरसाईकल चला रहा था तो इस दौरान पीछे से आये 2 हमलावरों ने उन पर गोलियाँ चलानीं शुरू कर दीं /
.
.
अज्ञात हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली सीधे कबड्डी खिलाड़ी के सिर पर जा लगी और वह वहीं गिर गया / इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ मोके पर पहुंच व अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Faridkot shot on kabbadi player at faridkot


































