.
.
jalandhar on krishna janamashtmi The temples of Karol bagh and Mohalla Gobindgarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : जालंधर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया / सुन्दर रंग-बिरंगी लाइट से सजे मंदिर में दिल्ली और वृंदावन से आए कारीगरों ने बड़ी ही आकर्षक झांकियां सजाईं और रासलीला का कार्यक्रम पेश कर सभी का मन मोह लिया /
.

.
इस दौरान मंदिर में पहुंचे लोगों ने एक दूसरे को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए सजी हुई झांकियों की भरपूर प्रशंसा की / इस दौरान मंदिरों में पहुंची अलग-अलग भजन मंडलियों ने ‘नंद के आनंद भयो, जै कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी, जै कन्हैया लाल की’ की धुन पर सभी भक्त मस्ती में खूब झूमे /
.

यह नजारा था श्री सनातम धर्म सभा शिव मंदिर रेल बिहार, करोल बाग, जालंधर के साथ-साथ जालंधर के मोहल्ला गोबिंगढ़ में स्थित सत्यनारायण मंदिर का जहां रात के 12 बजे तक भजन मंडलियों ने अपने द्वारा प्रस्तुत किये गए भजनों से मंदिर में आये हुए लोगों को झूमने पर विशेष कर दिया /
.

.
इस अवसर पर जहां श्री सनातम धर्म सभा शिव मंदिर रेल बिहार, करोल बाग, जालंधर के पंडित हरिश्चनद्र भरद्वाज, प्रधान इंदरजीत सिंह डोगरा, सेक्टरी नरिंदर जोशी, केशियर चंद्र खुराना के इलावा काफी संख्या में भक्तजन मौजूद थे, वहीं नंद के घर कन्हैया के जन्म लेने के उपरांत भोग लगाकर सभी को प्रशाद बांटा गया /

.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jalandhar on krishna janamashtmi The temples of Karol bagh and Mohalla Gobindgarh


































