.
.
jalandhar city principal of kartarpur post obscene message in whatsapp group in jalandhar city
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : जिला जालंधर के अधीन पड़ते करतारपुर के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के बाद शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों में चर्चाओं का विषय गर्माता जा रहा है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूल का यह प्रिंसिपल ने एक वाट्सएप ग्रुप में अपशब्द पोस्ट करने के विवाद में घिर गया है / महिला प्रधानाचार्यों की गहरी नाराजगी के बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही जा रही है /
.
.
बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ने यह पोस्ट जिला शिक्षा अधिकारी और प्रिंसिपलों के आधिकारिक वाट्सएप ग्रुप में डाली है / इसमें जिला शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी सहित करीब 150 से अधिक स्कूलों के प्रिंसिपल भी शामिल है / एक डिप्टी डीईओ सहित 80 फीसद महिला प्रिंसिपल भी इस ग्रुप में हैं / करतारपुर के इस प्रिंसिपल की यह भद्दी पोस्ट जिले भर के शिक्षकों के ग्रुपों में वायरल हो गई है /
.
इस व्हाट्सअप ग्रुप में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लोहियां खास में बाढ़ ग्रस्त 500 पीड़ितों के लिए आश्रय केंद्र देने व उनक सहायता संबंधी बनाए गए रिलीफ सेंटर की तस्वीरें व जानकारी पोस्ट की गई थी / उसके कुछ घंटे बाद ही करतारपुर के प्रिंसिपल की तरफ से इस ग्रुप में अपशब्द लिखकर शर्मसार कर दिया गया / ऐसे में प्रिंसिपल की तरफ से अपशब्द पोस्ट किए जाने के चर्चाएं लगातार जारी है उसने ऐसा क्यों किया, किस लिए किया अभी इस मामले में कोई भी विभागीय करवाई नहीं की गई है /
.
फ़िलहाल सभी प्रिंसपल इस इंतजार में है कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कोई कड़ा एक्शन लें या फिर महिला उप जिला शिक्षा अधिकारी / इसीलिए चर्चाओं के दौर के बीच कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है / महिला अधिकारी सहित महिला प्रिंसिपल बेहद गुस्से में हैं और इस मामले में उच्च स्तरीय जाँच कर इस प्रिंसिपल के खिलाफ करवाई की भी मांग की जा रही है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jalandhar city principal of kartarpur post obscene message in whatsapp group in jalandhar city


































