.
.
Himachal Pardesh Kullu fire in house one Man is Dead
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB दुःखद समाचार / कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां के अधीन पड़ते कराड़सू पंचायत के तहत शेयापानी में एक मकान में देर रात भीषण आग लग गई / इस अग्निकांड में मकान जलकर राख हो गया / वहीं मकान में सो रहा एक नेपाली युवक भी जिंदा जल गया /
.
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से कुछ मानव अस्थियां बरामद की / गांव में सड़क न होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंच पाई / ऐसे में स्थानीय लोगों ने हिम्मत जुटाकर मकान में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की और इस घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया /
.
जानकारी के अनुसार इस घटना के पीछे बिजली के शॉर्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है / बताया यह भी जा रहा है कि गांव में आधी रात को अचानक चुनी लाल नेगी के मकान में आग लग गई / यह मकान बगीचे में बना हुआ था / इस घटना में मकान व उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया / इस मकान में बगीचे की चौकीदारी के लिए एक नेपाली रखा हुआ था, जोकि इस घटना के दौरान वहीं सो रहा था जोकि जिंदा ही जल गया /
.
वहीं ग्राम पंचायत उपप्रधान परमानंद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रभावित परिवार को प्रशासन उचित मुआवजा दे और राहत प्रदान करे / उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार का सारा सामान आदि भी जलकर राख हो गया / वहीं स्थानीय पुलिस के उच्च अधिकारीयों का कहना है कि घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Himachal Pardesh Kullu fire in house one Man is Dead


































