.
.
Pakistan releases more water flood threat in Punjabs Firozpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फिरोजपुर : पाकिस्तान द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद सतलुज नदी के तट का एक बड़ा हिस्सा बह जाने से पंजाब के फिरोजपुर जिले में कई गांवों को बाढ़ के खतरे का सामना करना पड़ रहा है / अधिकारियों ने बताया कि फिरोजपुर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है और एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और सेना की टीम तैनात की गई है /
.
.
वहीं, पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा है जिससे तेंदिवाला गांव में तटबंध को नुकसान हुआ है और कुछ गांवों में बाढ़ का खतरा है / उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सतलुज नदी के किनारे अत्यधिक संवेदनशील गांवों से एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की घोषणा की है / इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग, खाद्य, आपूर्ति और अन्य विभागों की विभिन्न टीमों को भी तैयार रखा गया है /
.
.
वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जल संसाधन विभाग से कहा कि वह भारत-पाक सीमा पर गांव में तटबंध को मजबूत करने के लिए सेना के साथ संयुक्त कार्य योजना पर काम करे / एक आधिकारिक बयान के अनुसार फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और रूपनगर जिलों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया कि वे नजदीकी गाँवों में बाढ़ को रोकने के लिए युद्धस्तर पर तेंदूवाला तटबंध को मजबूत करें /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Pakistan releases more water flood threat in Punjabs Firozpur


































