.
.
WATER RESOURCES MINISTER EXPRESSES SATISFACTION ON PLUGGING WORK IN PHILLAUR
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जल संसाधन मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया ने फिल्लौर सब डिविज़न में धुस्सी बाँध में आई दरार को पूरा करने के लिए किये जा रहे प्रयत्नों पर संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार ने दरार को पूरा करने के बाद धुस्सी बाँध की मज़बूती के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे /
.
.
आज यहाँ माओवाल में धुस्सी बाँध में आई दरार को पूरा करने के काम का जायज़ा लेते हुए उन्होनें कहा कि माओवाल में 380 फुट,माओवाल डेरा पथारा में 180 फुट और माओ साहब में 165 फुट दरारा को पूरा करने का काम किया जा चुका है / सरकारिया जोकि बाढ़ प्रभावित हुए जालंधर ज़िलो के गाँवों में पिछले कुछ दिनों से पूरी स्थिती पर नजर रखे हुए है ने दरारा को पूरा करने के लिए ज़िला प्रशासन, अलग -अलग विभागों और विशेष कर धार्मिक संस्थायों के सहयोग के लिए उनका धन्यवाद किया /
.
.
उन्होनें कहा कि वह बाढ़ के बाद रोपड़, लुधियाना,जालंधर,कपूरथला, फ़िरोज़पुर में बाँध में आई दरार को पूरा करने के काम का निजी तौर पर जायज़ा ले रहे हैं / उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से राहत कामों पर निर्विघ्न रखने के लिए प्रशासनिक आधिकारियों की वित्तीय शक्तियों, में विस्तार किया गया है और राहत कामों के लिए ज़रुरी फंड पहले ही जारी किये गए हैं / उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार लोगों को तुरंत राहत पहुँचाने और उनके पुनर्वास के लिए बड़े यत्न कर रही हैं /
.
इस अवसर पर पूर्व विधायक जगमीत सिंह बराड भी मौजूद थे ,साथ ही संसद मैंबर चौधरी संतोख सिंह, ने श्री सरकारिया को बाढ़ कारण हुए माली नुक्सान के बारे में विस्तार में जानकारी दी / इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस के जनरल सचिव विकरमजीत सिंह चौधरी, मुख्य इंजीनियर ड्रेनज़ संजीव गुप्ता, सुपरडंट इंजीनियर आर.पी.एस.भट्ठल, कार्यकारी इंजीनियर दविन्दर सिंह और अन्य भी उपस्थित थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
WATER RESOURCES MINISTER EXPRESSES SATISFACTION ON PLUGGING WORK IN PHILLAUR


































