.
.
Celebration of “Akshay Urja Diwas” in H.M.V. Collegiate Sr. Sec. School
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : एच.एम.वी. कॉलीजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्यात्मक एवं प्रोत्साहनात्मक निर्देशन अधीन नए नवीकरणीय स्रोतों हेतु जागरूक करने के लिए अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन उत्कृष्ठतापूर्वक किया गया, जिसमें मुख्यातिथि स्वरूप श्री संजीवन डडवाल (कोआर्डिनेटर पंजाब स्टेट कौंसिल आफ साइंस एंड टैक्नालोजी) व श्रीमती सीमा चोपड़ा (उप-प्रधानाचार्य, नेहरू गार्डन स्कूल एवं विभागाध्यक्षा फिजिक्स विभाग) रहे /
.
समारोह का शुभारंभ सर्वमंगल कामना हेतु मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्जवलित कर किया गया एवं सभागृह में उपस्थित सभी जनों ने डीएवी गान में प्रतिभागिता की / तत्पश्चात श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) द्वारा संस्था की परंपरा का प्रतीक प्लांटर भेंटकर मुख्यातिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया /
प्राचार्या जी ने छात्राओं को अक्षय ऊर्जा दिवस की बधाई दी एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए ऊर्जा को बचाओ, पृथ्वी को हरित बनाओ एवं प्रकृति के इन खजानों के उचित उपयोग करने और इनका दुरुपयोग न करने का संदेश दिया / मुख्यातिथि श्री संजीवन डडवाल ने छात्राओं को अक्षय ऊर्जा दिवस का अर्थ बताते हुए कहा कि हमें परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ गैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों के प्रति भी जागरूक रहने एवं इनका उचित प्रयोग करके पर्यावरण को हानि पहुंचाए बिना अपनी भावी पीढ़ी के लिए एवं भविष्य में प्रयोग हेतु सुरक्षित रख सकें /
.
जल संकट पर चर्चा करते हुए जल की बचत एवं जल को जीवन का आधार बताते हुए जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया एवं अंत में उन्होंने इस संगोष्ठी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगोष्ठी तभी सफल है जब हम इसे अपने जीवन में व्यावहारिक रूप से प्रयोग करेंगे एवं अपने परिवार, समाज को भी इनके उचित प्रयोग हेतु जागरूक करेंगे /

श्रीमती सीमा चोपड़ा ने छात्राओं को रोजमर्रा की आदतों में परिवर्तन का संदेश देते हुए कहा कि हम जल, वायु, पृथ्वी और सौर ऊर्जा के संसाधनों का उचित प्रयोग करके इन्हें सुरक्षित रख सकते हैं एवं समय की परिवर्तनशीलता के कारण हम बिजली के उपकरणों का अति प्रयोग करते हैं जिससे हमारे ऊर्जा के संसाधन कम होते जा रहे हैं जिनका कुप्रभाव न सिर्फ हमारे शरीर पर बल्कि पर्यावरण पर भी पड़ता है /
उन्होंने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से जल के अति प्रयोग को रोककर, पर्यावरण को संरक्षित करके ऊर्जा के स्रोतों को बचाया जा सकता है एवं भविष्य में ऐसे संसाधनों का निर्माण करें जो कम खपत पर अच्छा परिणाम प्रदान कर सकें / श्रीमती मीनाक्षी स्याल (स्कूल कोआर्डिनेटर) ने अक्षय ऊर्जा दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अक्षय ऊर्जा, अक्षय विकास का एक प्रमुख स्तम्भ है जिसमें जल, वायु और पृथ्वी ईश्वर द्वारा प्रदत्त वो ऊर्जा या बहुमूल्य खजाना है जिनका उचित प्रयोग न कनरे से हमारा ही नुकसान निहित है /
.
उन्होंने विज्ञान के तीन-आर जैसे रीडयूस (बदलकर), री-यूस (पुन: उपयोग) एवं रीसाइकिल (पुन: चक्रित)पर जोर देते हुए छात्राओं को जागृत किया कि यदि इनका पुन: प्रयोग किया जाए तो इन्हें आप अपने आगामी भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं / इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की /
छात्राओं द्वारा इलैक्ट्रानिक कचरा (ई-वेस्ट) से स्वनिर्मित गणेश की मूर्ति, पैन स्टैंड, लैम्प, फोटो फ्रेम, हैंगिंग, फ्लावर पॉट, साइकिल, टोकरी, कैंडिल स्टैंड, बटरफ्लाई इत्यादि बनाकर प्रदर्शित किया एवं सभी संसाधनों सौर ऊर्जा, स्वच्छ ग्रीन ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जल ऊर्जा विषयों पर प्रतियोगिता करवाई जिसमें छात्राओं के चार वर्गों ने पैनल चर्चा करके इसके प्रयोग प्रदान करके जागरूक किया और भारत की अहम भूमिका पर चचा करते हुए बताया कि भारत विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जहां अक्षय ऊर्जा के विकास के लिए एक अलग मंत्रालय गठित है /
.
निर्णायक की भूमिका मुख्यातिथियों द्वारा सफलतापूर्वक निभाते हुए ई-वेस्ट प्रतियोगिता में कु. सुगंधि एवं कु. सुहानी (+2 कामर्स) ने प्रथम, कु. प्रीतिका एवं कु. कृति (+2 आर्ट्स) ने द्वितीय, कु. कोमलप्रीत (+2 आर्ट्स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया एवं पैनल चर्चा में ग्रुप (2) स्वच्छ एवं ग्रीन ऊर्जा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और कु. गीतिका (+1 नान मैडिकल) को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के अलंकरण से सम्मानित किया गया / मंच का संचालन सुश्री ऋचा ने सफलतापूर्वक किया / इस अवसर पर सुश्री अवंतिका, सुश्री वंदना, सुश्री अमरजीत, सुश्री प्रभजोत कौर एवं सुश्री निशा व स्कूल के अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Celebration of “Akshay Urja Diwas” in H.M.V. Collegiate Sr. Sec. School


































