PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

शाहकोट उप-चुनाव के लिए जिलाधीश ने लिया ई.वी.एम मशीनों का जायजा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज जिला चुनाव अधिकारी कम जिलाधीश जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने 28 मई को होने वाली शाहकोट उप-चुनाव के लिए सरकारी पोलीटैकनिकल कॉलेज फार वूमैन लाडोवाली रोड में ई.वी.एमज़ मशीनों का जायजा लिया /

जिलाधीश ने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर जसबीर सिंह और अन्य आधिकारियों के साथ मिलकर ई.वी.एमज़ मशीनों को तैयार किये जाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की / भारतीय चुनाव कमिश्न ने तैनात विशेषज्ञों की तरफ से 500 वैलट यूनिट 500 कंट्रोल यूनिट और 310 वी.वी. मशीनों की सूक्ष्मता से जांच की गई / इस अवसर पर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी और अन्य राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे / जिलाधीश ने बताया कि शाहकोट उप-चुनाव के लिए 236 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं /

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशाशन की तरफ से उप-चुनाव को शांतमयी ढंग से करवाने के लिए विशेष प्रबंध किये गए हैं / उन्होंने मशीनों को तैयार कर रहे इंजीनियरिंग शाखा के आधिकारियों को निर्देश दिये की वो मशीनों को मतदान से कुछ दिन पहले ही तैयार कर लिया जाये /

जिलाधीश ने यह भी बताया कि क्षेत्र के सभी मतदाताओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने को विश्वसनीय बनाने के लिए चुनाव कमिशन की तरफ से अलग-अलग साधनों के द्वारा मतदाताओं को मत के अधिकार के लिए के लिए प्रेरित किया जा रहा है और नये मतदाताओं एवं नौजवानों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है / इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार राज कुमार टांगरी, जिला गाइडैंस काऊंसलर सुरजीत लाल, अशोक सहोता और अन्य उपस्थित थे /