PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

PWD घोटाले में सीएम अरविंद केजरीवाल का रिश्‍तेदार गिरफ्तार, 

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली ऐंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (ACB) ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रिश्तेदार को गिरफ़्तार किया है / बताया जा रहा है कि एसीबी ने केजरीवाल के साढू के बेटे विनय बंसल को गिरफ़्तार किया है /  एन्टी करप्शन ब्रांच ने यह गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की है / केजरीवाल के साढू सुरेंद्र बंसल पर PWD में फर्जीवाड़े के आरोप लगे लेकिन बीते साल उनकी मौत हो गई /  इस कथित घोटाले में आरोप है कि केजरीवाल के साढू की कंपनी रोड और सीवर के ठेकों में अनियमितता की है और फ़र्ज़ी बिल लगाकर सरकार को 10 करोड़ का चूना लगाया / आपको बता दें कि 24 मई को एसीबी ने 10 करोड़ रुपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के निवास पर छापा मारा था / एसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि यह छापेमारी बंसल के निवास व एजेंसी की जांच के दायरे में आए प्रमोटरों के दो अन्य कार्यालयों पर की गई / छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने कई दस्तावेज जब्त किए /

एसीबी की यह कार्रवाई 9 मई को लोक निर्माण विभाग घोटाले में बंसल व वरिष्ठ पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए जाने के बाद की गई / जांच एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी के छह इंजीनियरों से 13 मई को पूछताछ की थी / बंसल व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के खिलाफ तीन रिपोर्ट यह पाए जाने के बाद दर्ज की गईं कि अलग-अलग कामों के लिए कई बिलों को अलग-अलग कंपनियों द्वारा मंजूरी दी गई थी /

इस मामले में सुरेंद्र कुमार बंसल का नाम भी सामने आया, जिनका 7 मई को निधन हो गया / वह एक ड्रेन परियोजना व फुटपाथ के सुधार कार्य से जुड़े थे / इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर शनि मंदिर से लेकर बकोली गांव के नाला संख्या-6 तक के सुधार का काम शामिल था / इससे पहले 18 मई को एसीबी ने कहा था कि उसने बंसल से जुड़ी पीडब्ल्यूडी परियोजना के निरीक्षण का आदेश दिया है /

Latest News