.
.
punjab flood threat in 9 districts thousands of cusecs of water will be released from pong dam alert issued
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पंजाब : बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की चपेट में आए पंजाब के जिलों में हालात अभी सुधरे नहीं थे कि अगले 2 दिन बाद फिर से बाढ़ आने की चेतावनी दी गई है / पंजाब के राजस्व पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 9 जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर कहा गया है कि अगले 2 दिन बाद पोंग डैम से अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा, जिसके चलते उन जिलों में एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं /
.
.
पिछले दो-तीन दिन से पौंग बांध के कैचमेंट एरिया में भारी बरसात होने के कारण भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) ने अगले दो दिनों में यहां से 26000 क्यूसिक पानी छोडऩे का फैसला लिया है / इस बारे में पंजाब सरकार को सूचित कर दिया गया है / इससे राज्य के कई क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका है /
.
राजस्व व सिंचाई विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, जालंधर, कपूरथला, फरीदकोट और फिरोजपुर जिलों के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र लिखकर हालात से निपटने को तैयार रहने को कहा है / पत्र में सूचित किया है कि बीबीएमबी ने अगले दो दिन में टरबाइन से 12000 क्यूसिक और स्पिलवे में 14000 क्यूसिक पानी छोडऩे का फैसला लिया है / यह पानी ब्यास दरिया में होता हुआ हरिकेपत्तन पर सतलुज में जाकर मिलेगा, जहां अभी भाखड़ा से पिछले समय में छोड़े गए पानी को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं /
.
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह पानी ज्यादा नहीं है / इसे कंट्रोल कर लिया जाएगा, लेकिन इसका कोई नुकसान न हो इसके लिए सभी डिप्टी कमिश्नर इस संबंधी सूचित कर दिया है / पौंग डैम से बिजली पैदा करके 12000 क्यूसिक पानी टरबाइन के जरिए छोड़ा जाता है, लेकिन क्योंकि पिछले तीन-चार दिन से कैचमेंट एरिया में अच्छी बरसात होने के कारण पौंग बांध में पानी की आवक काफी बढ़ गई है /
.
अभी मानसून का सीजन लगभग तीन हफ्ते का बाकी है / ऐसे में बीबीएमबी कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहता इसलिए पौंग डैम से 14000 क्यूसिक पानी अतिरिक्त तौर पर छोड़ा जा रहा है / बता दें कि पिछले दिनों भारी बारिश और भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के कारण पंजाब के जालंधर, रुपनगर, कपूरथला सहित कई जिलों के बड़े भाग में बाढ़ आ गई थी इससे भारी नुकसान हुआ था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
punjab flood threat in 9 districts thousands of cusecs of water will be released from pong dam alert issued


































