.
.
ludhiana glda will take action on shops near jamalpur on 6 september Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर बनी 41 अवैध दुकानों पर ग्लाडा ने ने बड़ी करवाई की है / एस्टेस्ट ऑफिसर सोनम चौधरी के देखरेख में चल रही इस कार्रवाई में रात को ही दुकानों पर नोटिस चिपका दिए थे / आज सुबह भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची ग्लाडा की टीम ने पहले रिक्शा पर दुकानें खाली करवाने की मुनादी करवाई / इसके बाद दुकानों पर जेसीबी मशीन चला दी /
.
.
इन अवैध दुकानों को ग्लाडा ने पहले ही नोटिस जारी किया हुआ है / इन दुकानों के साथ सटे गुरुद्वारा श्री रविदास के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी / इस कार्रवाई के मद्देनजर छह थानों की पुलिस को अलर्ट किया गया है /
.
.
आपको बता दे कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए ग्लाडा अफसरों को कब्जा खाली करवाने के आदेश दिए थे, लेकिन ग्लाडा अफसर खाली नहीं करवा पाए थे / इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में अवमानना की याचिका दोबारा दायर की थी / इसके बाद हाईकोर्ट ने ग्लाडा को अवैध कब्जे को हर हाल में हटाने के निर्देश दिए हैं /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ludhiana glda will take action on shops near jamalpur on 6 september Punjab


































