.
Punjab Jalandhar Badala Village uncle beat two sisters
चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम ने बच्चियों को किया रेस्क्यू,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के वडाला गांव में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है / गांव के सरकारी स्कूल में रहने वाली दो बच्चियों के साथ उनके रिश्तेदारों द्वारा कथित मारपीट करने, भूखे रखने व और अन्य कई प्रकार के अत्याचार करने का मामला सामने आया है /
..
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब चाइल्ड हेल्प लाइन को कॉल आई / बीते दिवस चाइल्ड लाइन 1098 पर वडाला गांव से आई थी / कॉल को फॉलो करते हुए चाइल्ड लाइन की तरफ से कविता शर्मा व जसलीन मैडम स्कूल पहुंचे / वहां जाकर दोनों ने स्कूल के बच्चों से बात की / जांच के बाद दोनों बच्चियों जिनमें से एक की उम्र 15 साल और एक की उम्र 14 साल है, चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने रेस्क्यू किया /
..
बच्चियों की हालत देखकर लगता था कि इन पर काफी अत्याचार हुए हैं / आज दोनों बच्चियों को चाइल्ड लाइन की टीम ने कपूरथला चौक स्थित बाल विकास कमेटी के समक्ष पेश किया / दोनों बच्चियों के माता-पिता की मौत हो चुकी है और उनके ताया अमेरिका में रहते हैं / ताया ने ही बच्चियों को किसी रिश्तेदार के पास ठहराया हुआ था और वे खर्चा भी भेजता था / बताया जाता है कि जिस मामा व मामी ने बच्चियों पर कथित अत्याचार किए वे वडाला में सैलून चलाते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Punjab Jalandhar Badala Village uncle beat two sisters


































