.
Troubled by domestic discord in Jalandhar, married woman hangs herself and commits suicide
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के थाना 7 के अंतर्गत आते गढ़ा क्षेत्र के कन्नेवाली इलाके में एक विवाहित महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली / थाना प्रभारी नवीन पाल सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पूजा के रूप में हुई है /
..
मृतका की मां कौशल्या देवी के ब्यानो पर मृतका के पति सुनील कुमार, सास जसपाल कौर और ससुर लाल चंद को धारा 304 बी के तहत मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है / मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी पूजा का विवाह 3 साल पहले सुनील से हुआ था और उसकी एक 8 महीने की बच्ची है /
..
उन्होंने यह भी बताया कि विवाह के पश्चात मेरी बेटी के ससुराल वाले लोग उसे तंग परेशान करते रहते थे / जिसका पंचायत में कई बार फैसला भी हुआ, लेकिन इसके बावजूद भी यह आरोपी मृतक को तंग परेशान करने से बाज नहीं आए, जिससे आहत होकर पूजा ने फंदा लगा लिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Troubled by domestic discord in Jalandhar, married woman hangs herself and commits suicide


































