.
education uk announces new visa rules good news indian students british universities Prithvi Overseas Jalandhar Avinash Sidhu
इस बात का पता चलते ही शहर के प्रसिद्ध एमिग्रेशन ऑफिस में लगी UK जाने वालों की भीड़,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारतीय छात्रों को बड़ी राहत देते हुए ब्रिटेन ने बीते दिनों अपने यहां पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद की नई वर्क वीजा पॉलिसी का ऐलान कर दिया / ब्रिटेन के इस ऐलान से वहां पर पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपना करियर संवारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है / ब्रिटेन ने अपने यहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के लिए वर्क वीजा की समय अवधि 2 साल के लिए बढ़ाया है /
.ब्रिटिश मीडिया के अनुसार ब्रेक्जिट के बाद विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद 2 साल का वर्क वीजा बढ़ाने को लेकर नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया गया है / यह नई पॉलिसी 2020-21 में छात्रों के दाखिले के दौरान लॉन्च होगी /
.इस योजना को 2012 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा ने खत्म कर दिया था / अब इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया गया है ताकि विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाई जा सके / भारत के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय छात्रों को इस नई पॉलिसी से काफी फायदा मिलेगा / नई पॉलिसी के आने के बाद ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र वहां पर अगले 2 साल के लिए काम करने या करियर बनाने या फिर अपनी पसंद के अनुरूप काम करने का फैसला ले सकते हैं /
.ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि इस नई नीति से प्रतिभाशाली विदेशी छात्रों खासकर विज्ञान, गणित या तकनीकी और इंजीनियरिंग क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के बाद बहुमूल्य अनुभव मिल सकता है और अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं / पिछले 3 सालों में ब्रिटेन में भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है / जून 2019 के अंत तक भारतीय छात्रों की संख्या बढ़कर 22 हजार तक हो जाएगी और यह पिछले साल की तुलना में 42 फीसदी की वृद्धि है /
.इस बारे में जब जालंधर की प्रसिद्ध एमिग्रेशन prithvi Overseas के मालिक Avinash Sidhu से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने ने कहा कि ब्रिटेन जाने वाले भारतीयों में बड़ी संख्या में भारतीय काबिल होते हैं / इससे पहले ब्रिटेन के शिक्षा विभाग ने इस फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की पढ़ाई को लेकर किसी तरह की कोई बंदिश नहीं है और ब्रिटेन की कोशिश है कि विदेशी छात्रों में यह लोकप्रियता बनी रहे और इसके लिए पढ़ाई के बाद वर्क वीजा की अवधि बढ़ाई जाएगी /
.
उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार की इस घोषणा के बाद लगातार हमारे ऑफिस में UK में जाकर पढ़ाई करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है / इसके इलावा अन्य देशों के मुकाबले ज्यादातर छात्र UK में जाने के अपने सपने को पूरा करने की आस लिए हमारे पास पहुंच रहे हैं / छात्रों द्वारा UK में किये जाने वाली शिक्षा प्रणाली जिनमें कोर्स कौन सा लेना है किस कोर्स की ज्यादा महत्वता है और किस कोर्स को करने के बाद UK जैसे देश में जल्दी जॉब और परमानेंट हो सकते हैं के बारे में कई सवाल पूछे जा रहे हैं /
.उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में काफी तादार में छात्र हमारे ऑफिस Prithvi Overseas 122, Ashok Nagar, B/s T.V. Center, Near Shehnai Palace, Jalandhar-144001 (Punjab) India में पहुंच रहे हैं और UK में जाने सम्बन्धी जानकारी हासिल कर रहे हैं / उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि यह एक सही मौके है उन विद्यार्थियों के लिए जो काफी समय से UK में अपना भविष्य बनाने के लिए सोच रहे थे / उन्होंने कहा कि अगर कोई भी विद्यार्थी UK में शिक्षा से सम्बन्धित अन्य जानकारी लेना चाहता है तो वह हमारे ऑफिस के नंबर +91 181 4640009 / +91 9256166661 हमारी वेबसाईट www.prithvioverseas.com पर सम्पर्क कर सकता है /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
education uk announces new visa rules good news indian students british universities Prithvi Overseas Jalandhar Avinash Sidhu


































