.
Blast in Afghan President Ashraf Ghani rally many killed
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अफगानिस्तान / काबुल : अफगानिस्तान के परवान प्रांत में आत्मघाती बम धमाके में 24 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए / धमाका राष्ट्रपति अशरफ गनी की रैली में हुआ है /
..
बताया जा रहा है कि धमाके के समय गनी रैली में मौजूद थे / परवान अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अब्दुल कासिम संगिन ने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं / गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और रैली स्थल के नजदीक पुलिस चौकी में बम लगाकर धमाका कर दिया /
..
बताया जा रहा है कि गनीमत रही की इस दौरान कोई भी चोटिल नहीं हुआ / किसी भी समूह ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन अफगान सैनिक और अन्य सुरक्षा दल घटना स्थल पर पहुंच चुके है व मामले की जाँच में जुट गए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Blast in Afghan President Ashraf Ghani rally many killed


































