.
one tapas experimental unmanned aerial vehicle crashed in karnataka
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ कर्नाटक : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) मंगलवार सुबह कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है / चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ / यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी था आज इसका ट्रायल किया जा रहा था /
..
हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है / इसके क्रैश होने के बाद पास स्थित गांव में लोगों को तेज आवाज सुनाई दी थी / जिसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग इसके आसपास आकर खड़े हो गए /
..
घटना की पुष्टि करते हुए चित्रदुर्गा के एसपी अरुण के ने बताया, यूएवी आज सुबह सुपारी के खेत में क्रैश हुआ है, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है / दुर्घटनाग्रस्त यूएवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं / राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, जब घटना हुई उस वक्त इसकी टेस्टिंग की जा रही थी / इस मामले पर डीआरडीओ के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
one tapas experimental unmanned aerial vehicle crashed in karnataka


































