.
Motorcycle riders hit by tractor trolley in Jalandhar Death of one One seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस्ती बावा खेल के पास स्थित नहर के नजदीक ट्रेक्टर-ट्राली की बाईक के साथ टकरा जाने का मामला सामने आया है / इस भयानक हादसें ने बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पास ही के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया व एक की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्ती बावा खेल के पास जब एक बाईक पर दो युवक जा रहे थे तो उनकी बाईक तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ गया जिसकी वजह से बाईक सवार अपना संतुलन खो बैठा और बाईक सड़क पर फिसल गया, लेकिन ट्रेक्टर ट्राली चालक के नशे की हालत में होने की वजह से चालक ट्रेक्टर-ट्राली से अपना संतुलन खो बैठा और वह बाईक पर सवार दोनों युवकों को काफी दूर तक घसीटा हुआ अपने साथ ले गया /
..
इस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखते हुए किसी तरह से ट्रेक्टर-ट्राली को रोका और चालक को काबू कर घायल युवकों को पास ही में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन इलाजे के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया / वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना हुए दो घंटे बीत जाने के बाबजूद स्थानीय पुलिस का कोई भी मुलाजिम अभी तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Motorcycle riders hit by tractor trolley in Jalandhar Death of one One seriously injured


































