.
KMV to organize a Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) द्वारा विस्काम्प के सहयोग से जैंडर इक्विटी एंड इनक्लूकान : ट्रांसफारमेटिव पाथवेका इन हायर एजुकेशन विषय पर तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय कार्यशाला के दूसरे दिन का सफल आयोजन किया गया /
वर्कशाप के दूसरे दिन पहले सत्र में सुविख्यात वूमैन राइट एक्टिविस्ट श्रीमति कमला भसीन ने जैंडर इक्वैलिटी इन हायर ऐजुकेशनल स्पेसिका विषय पर आयोजित पब्लिक लैक्चर के दौरान संबोधित किया जिसमें वर्कशाप के प्रतिभागियों के अलावा जालंधर और आस-पास के शहरों से आए अध्यापकों, समाज कार्यकत्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भी भाग लिया /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने भारत एवं विदेशों में फैमिनिस्ट आंदोलनों और महिला अधिकारों के लिए जागृति का प्रचार प्रसार कर रही सुश्री कमला भसीन का फूलों से स्वागत किया / इस सत्र में प्राचार्या जी के साथ श्री कोनर्ड टर्नर (काऊंसलर, कल्चरल अफेयर्स, पब्लिक अफेयर्स सेक्शन, यू.एस. अंबैसी) तथा डा. मीनाक्षी गोपीनाथ, डायरेक्टर, विस्काम्प भी मौजूद थी /
श्रोताओं को मंत्रमुगध कर देने वाले अपने सार्वजनिक संबोधन में सुश्री कमला भसीन ने जैंडर इक्विटी पर बात करते हुए कहा कि हमारी पूर्व पीढिय़ों की महिलाओं और पुरुषों के द्वारा किए गए प्रयासों से हम नारी अस्मिता की पुनप्रतिष्ठा के मार्ग में आने वाली कई रुकावटों को पार कर आज यहां इस स्थिति में पहुंचे है जहां हम है /
.उन्होंने कहा कि जैंडर इक्विटी परिवार और समाज के स्तर पर हमारी सोच के बदलाव से ही संभव है / सविधान पुरुषों और महिलाओं के बिना लिंगभेद के सभी अधिकार समान रुप से देता है अत: हमें हायर ऐजुकेशन से भी पहले अपने घरों और उन सामाजिक दायरों में जड़ जमा चुकी मानसिकता को बदलना है जिसने पुरुष और स्त्री की की शक्ति को बांट कर उनमें भेद पैदा करके उन्हें एक-दूसरे के विरुद्ध खड़ा कर दिया है /

कमला जी ने कहा कि शिक्षा का उदेश्शय सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं अपितु सच्ची शिक्षा पुरुष और नारी दोनों को अपनी सोच की सीमाओं से मुक्त कर एक स्वतंत्र और विवेकवान व्यक्ति बनने में सहायता करती है / श्रोताओं द्वारा जैंडर इक्विटी, नारीवाद आदि के नाम पर होने वाले गल्त कार्यों के संबंध में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि जैंडर इनइक्वैलिटी गरीब, अमीर, शिक्षित, अशिक्षित, पुरुष, नारी, युवा-वृद्ध सभी वर्गों की सोच में शामिल है और जैंडर इक्विटी लिए हमें सभी स्तरों पर कार्य करना होगा /
.पुरुषों को उनकी उग्र पौरुषवादी मानसिकता के प्रति सजग कर उनसे और अधिक मानवीय और संवेदनशील बनाने के लिए प्रयत्न करने होंगे / उन्होंने कहा कि नारीवाद एक प्रक्रीया है जिसमें हमें लंबा सफर तय करना है / अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए संकल्पबद्ध नारीवाद आंदोलन अपने अनुभवों से सीख हासिल कर अपने प्रयत्नों को और सुधारने और प्रभावशाली बनाने के लिए कार्य कर रहा है /
अपने व्याख्यान के अंत में उन्होंने कहा कि उग्रता और सत्ता की लालसा को छोडक़र प्रेम की ताकत को समझने वाला व्यक्ति ही जैंडर सेंसिटिव हो सकता है / कार्यशाला के अगले सत्र में जैंडट आडिट एंड टाइम यूका विषय पर अपने संबोधन में डा. वंदना वसुदेवन (राइटर एंड इंडीपैंडेट रिसर्चर) ने कहा कि महिलाओं का समय घर और परिवार के अनेक कार्यों को करने में विभाजित रहता है /
.घर, बाहर और कार्यस्थल के कामों में संतुलन बिठाने की जद्दोजहद का महिलाओं के मन, रिश्ते और संबंधों तथा उनकी सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ता है / अगले सत्रों में डा. सीमा काकरन, ने प्राडक्टिव एंड नान प्रॉडक्टिव वर्क, डा. मीनाक्षी गोपीनाथ ने कॉलिंग आऊट पैटरियारची : वैन वूमैन राईट पर तथा डा. आनंदिनी डार (असिस्टैंट प्रो. स्कूल आफ एजुकेशन स्टडीका, अंबेदकर यूनिवर्सिटी, दिल्ली) ने संंबधित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए /
इस सत्र के उपरांत विद्यालय के देवराज ऑडीटोरियम में यूथ वॉयसिका फ्रॉम एक्रॉस द कैंपस प्रोग्राम का आयोजन किया गया / इस आयोजन में कालेज की छात्राओं द्वारा तैयार किया गया नुक्कड़ नाटक, गिद्दा इत्यादि की प्रस्तुति के साथ-साथ फैशन शो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा जिसमें विभिन्न आयु के प्रतिभागियों के साथ-साथ ट्रांस्जैंडरस ने भी भाग लिया /
.
विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर बोलते हुए आए हुए सभी अतिथियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि औरतों को अपनी क्षमता को कामयाब करियर मेकर्स की ओर उपयोग करना चाहिए / अगर उनमें आत्मविश्वास है और वह अपने मकसद की प्राप्ति की ओर अग्रसर हैं तो उनके परिवार यकीनन ही उन्हें समर्थन देंगे / इसके साथ ही उन्होने कहा कि कन्या महाविद्यालय नारी सशक्तिकरण के लिए हमेशा वचनबद्ध होने के नाते जैंडर इक्विटी जैसे विषयों पर विचार कर एक बराबर और संतुलित समाज की सृजन में अपना योगदान डाल रहा है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV to organize a Three-Day International Workshop on “Gender Equity and Inclusion


































