.
Jalandhar young man amritsar canada depot arrested police Amritser Punjab
अमृतसर हवाई अड्डे से किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने वजह,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / अमृतसर : अमृतसर से बड़ी ख़बर सामने आ रही है / कैनेडा से डिपोरट किये गए सुखविन्दर सिंह निवासी विधीपुर, मकसूदें (जालंधर) को अमृतसर हवाई अड्डे पर गिरफ़्तार किया गया है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक के विरुद्ध इमीग्रेशन अधिकारी कृष्ण कुमार की शिकायत पर थाना एयरपोर्ट की पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसे अदालत के निर्देशों पर जुडिशियल रिमांड में भेज दिया है / इमीग्रेशन अधिकारी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त मुलजिम को कैनेडा से अमृतसर कतर एअरलाईनज़ की फ्लाइट नं. क्यू आर 549 पर डीपोरट किया गया था /
..
उन्होंने कहा कि अमृतसर पहुँचने पर जब उक्त युवक के कागज़ात की जांच की गई तो उसका अमृतसर से विदेश जाने का कोई भी रिकार्ड नहीं था / मुलजिम के पासपोर्ट पर कोई डीपारचर मोहर नहीं लगी हुई थी कि वह कब भारत से विदेश गया है / उसके सभी कागज़ात ज़ब्त कर उसे पुलिस हवाले कर दिया गया /फ़िलहाल पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar young man amritsar canada depot arrested police Amritser Punjab


































