.
blast in a house in amritsar 4 injured 2 dead One seriously injured punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : पंजाब की गुरु नगरी कहे जाने वाले धार्मिक शहर में आज शाम के समय उस समय सनसनी फैल गई जब अमृतसर में धमाका हो जाने की सुचना आग की तरह फैल गई / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह धमाका कहीं और नहीं बल्कि किसी घर में हुआ बताया जा रहा है और इस धमके कारण भी बटाला मामले की तरह घर में काफी मात्रा में पटाखों का होना बताया जा रहा है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घर का मालिक गुरनाम सिंह है, वह किसी थाने में सफ़ाई कर्मचारी के तौर पर काम करता था और वहाँ से ही यह पटाख़े ले कर आया था / थाने वालों ने अपनी जगह खाली करवाने के लिए पटाख़े तो उठवा दिए लेकिन यह सख्श इनको लेकर अपने घर पहुंच गया, जिसकी वजह से धमाका हो गया / बताया जा रहा है कि मौके पर खून के निशान बहुत दूर-दूर तक बिखर चुके हैं /
..
वहीं इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व सीनियर अधिकारी देवदत्त शर्मा भी मौके पर पहुंचे व मामले की जांच में जुट गए / वहीं पुलिस का कहना है कि गुरनाम सिंह तो कबड़िये का काम करता था और वह पता नहीं कहाँ से यह कबाड़ का सामान लेकर आया था / पुलिस सभी मामले कि गहनता से जाँच कर रही है / वहीं पुलिस के मुताबिक तीन लोग गंभीर रूप से ज़ख्मी हुए हैं / सभी को पास ही के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
blast in a house in amritsar 4 injured 2 dead One seriously injured punjab


































