.
police station two caught a truck full of firecrackers near Patel chowk Jalandhar Punjab
अगर समय रहते पुलिस नहीं करती यह काम, जानें मामला,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : कुछ देर पहले अमृतसर शहर धमाके की गूंज से देहल गया / इस भयानक हादसे में अभी तक दो लोगों की मौत, तीन घायल व एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया / इस हादसे के कुछ देर बाद ही जालंधर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लग गई और जालंधर भी धमाकों की गूंज से बच गया /
..
जानकारी के अनुसार जालंधर के थाना नंबर दो की पुलिस ने जालंधर के भीड़भाड़ वाले पटेल चौक के निकट नाकाबंदी की हुई थी की इसी दौरान पटाखों से भरा एक ट्रक पुलिस ने रोका और उसकी जब तलाशी ली तो पुलिस मुलाजिम देखर दंग रह गये / इस दौरान पुलिस मुलाजिमों ने ट्रक में रखे समाना की जानकारी थाना प्रभारी राजेश कुमार शर्मा को दी जिसके बाद पटाखों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया /

फ़िलहाल अब पुलिस ने ट्रक मालिक को लाईसैंस और दस्तावेजों के साथ थाने में बुलाया है व ट्रक में भारी मात्रा में मिले पटाखों को किसको डिलीवर करना था के बारे में पता लगाया जा रहा है / पुलिस का कहना है की इतनी भारी तादार में दशहरा पर्व और दिवाली से पहले पकड़े गए यह पटाखे वेध हैं या अवैध इसके बारे में तो जाँच के बाद ही पता लगाया जा सकता है /
..
इन पटाखों को शहर से दूर ही रखा जाना चाहिए था ना की शहर के अंदर, इसलिए इसकी जाँच की जाएगी / वहीं अगर यह ट्रक अगर आज शहर के भीतर किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में पहुंच जाता और इस दौरान बड़ा हादसा हो जाता तो शायद, बटाला, अमृतसर से भी भयानक मंजर हो सकता था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
police station two caught a truck full of firecrackers near Patel chowk Jalandhar Punjab


































