.
NSS Day celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : लायलपुर ख़ालसा कालेज, जालंधर के एन.एस.एस. विभाग की तरफ से एन.एस.एस. दिवस का आयोजन किया गया / इस मौके कालेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिन्दर सिंह समरा ने एन.एस.एस. के सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए, उन्होंने एन.एस.एस. वालंटियर के रूप में समाज के प्रति की सेवाओं की प्रशंसा की /
..
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज समाज की ज़रूरत है कि नौजवान वर्ग आगे आए और समाज सुधार के कामों के साथ जुड़े / इस मौके स. अमरीक सिंह पुआर (पी.पी.एस.) डी.सी.पी. (डिटैकटिव) जालंधर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की / इस प्रोगराम में डॉ. तरसेम सिंह एन.एस.एस. कोआरडीनेटर ने विद्यार्थियों को मुख्य मेहमान स. अमरीक सिंह की शख्सियत के साथ रु-ब-रु करवाया /
.इस दौरान मुख्य मेहमान का स्वागत फूलों का गुलदस्ता और समान चिन्ह देकर किया / मुख्य मेहमान ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को हर काम अपने मन की लगन के साथ करने के लिए प्रेरित किया / उन्होंने स्वर्गीय राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के शब्द को कहते हुए कहा कि ‘सपने लो, अच्छे लो और जागते हुए लो ’, और फिर उनको पूरा करने के लिए पूरी मेहनत और लगन से लगे रहो, के साथ विद्यार्थी को गाँव की ज़िंदगी के साथ जुड़ने के लिए कहा और कालेज को बोलीना दोआबा गाँव गोद लेने पर बधाई दी /
.इस मौके युवा समाज और समाज सेवीं विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया / इसमें विशाल, साक्षी और कपिल ने क्रमवार पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया / इस सम्बन्धित डॉ. भावना, प्रो. मानसी चौपड़ा ने बतौर जज की भूमिका निभाई / इस राष्ट्रीय दिवस और डॉ. सिमरनजीत सिंह बेंस, डॉ. अमनदीप कौर, प्रो. सतपाल सिंह भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
NSS Day celebrated at Lyallpur Khalsa College Jalandhar




































