.
suspects person arrested from meerut cantonment area in meerut
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मेरठ : उत्तर प्रदेश में सेना की क्यूआरटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है / मेरठ जिले से टीम ने संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार किया है / फिलहाल सेना की क्यूआरटी टीम आरोपी से पूछताछ में जुटी है / जानकारी के अनुसार, क्यूआरटी टीम ने छावनी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस के पास से अलसुबह करीब 4 बजे लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र की समर गार्डन की शहाजहां कॉलोनी में रहने वाले अल्ताफ अंसारी पुत्र अल्लाह मैहर को पास से हिरासत में लिया है / आरोपी के मोबाइल से कई पाकिस्तानी नंबर मिलने की बात सामने आ रही है /
..
फिलहाल थाना लालकुर्ती क्षेत्र में खुफिया एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर रही है / वहीं आर्मी इटेलीजेंस के साथ क्यूआरटी, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां भी पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं / शुरुआती पूछताछ में अल्ताफ अंसारी के मोबाइल से कई महत्वपूर्ण जानकारी मिलना बताया गया है / बताया गया कि अल्ताफ ई रिक्शा चला रहा था / क्यूआरटी टीम ने उससे पूछताछ की तो अल्ताफ ने कहा कि वह सवारी छोड़कर आ रहा है / टीम ने ज्यादा जानकारी मांगी तो वह सकपका गया / इसके बाद टीम ने उसके मोबाइल की जांच की तो उसमें कई संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले / यह मोबाइल नंबर पाकिस्तान के बताए जा रहे हैं /
..
यह भी चर्चा है कि अल्ताफ के मोबाइल में केवल पाकिस्तान ही नहीं बल्कि इराक, ईरान जैसे कई इस्लामिक देशों के भी मोबाइल नंबर मिले हैं / कहा जा रहा है कि अल्ताफ ने क्यूआरटी की हिरासत में आते ही उन नंबरों को मोबाइल से डिलीट कर दिया, जिन लोगों से उसने आखिरी बार बात की थी / हालांकि कुछ देर पहले आर्मी अल्ताफ अंसारी को मेडिकल के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले गई थी / अब डॉक्टरी के बाद उसे लालकुर्ती पुलिस की सुपुर्दगी में दिया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
suspects person arrested from meerut cantonment area in meerut




































