PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

मुंबई पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर ने क्यों मारी खुद को गोली,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

IPS कौन से बड़े रैकेट के खुलासे के बाद आए थे सुर्ख़ियों में, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Exclusive न्यूज़ मुंबई : मुंबई पुलिस के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर हिमांशु राय ने कल खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली / एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रहे हिमांशु राय ने मुंह में अपनी रिवॉल्वर डालकर गोली दागी / वह काफी समय ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी के साथ पीड़ित थे /

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हिमांशु राय मुंबई एटीएस के चीफ भी रहे, उन्होंने मुंबई के नामी कॉलेज सेंट जेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी /

मुंबई पुलिस में हिमांशु राय का शुमार एक तेज तर्रार और काबिल अफसर में होता था / उनके नाम कई अति संवेदनशील और महत्वपूर्ण केस को हल करने का श्रेय जाता है / अंडरवर्ल्ड सरग़ना दाऊद इब्राहीम के भाई इकबाल कासकर के ड्राइवर आरिफ पर हुई फायरिंग का केस हो जे डे मर्डर केस, उन्होंने इस अपने आखिरी अंजाम तक पहुंचाया / लैला खान मर्डर की गुत्थी भी इन्होंने ही सुलझाई थी /

हिमांशु रॉय ने ही IPL फिक्सिंग का सबसे बड़ा खुलासा कर देश में तहलका मचाया था /
हिमांशु रॉय ने आईपीएल सट्टेबाजी कांड की जांच का नेतृत्व किया था / साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग का मामले आने के बाद क्रिकेट जगत में तहलका मच गया था / इस मामले में हिमांशु रॉय ने दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह को भी गिरफ्तार किया था /

आईपीएस हिमांशु रॉय अगले महीने 55 साल के होने वाले थे / उनके परिवार में उनकी मां और पत्नी है / हिमांशु रॉय फिटनेस पर भी काफी ध्यान देते थे / वह 2016 से छुट्टी पर थे / उनका कैंसर का इलाज चल रहा था / उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस के प्रतिष्ठित विभागों में अपनी सेवाएं दी / वह एटीएस के प्रमुख भी रहे / वह कई अहम मामलों को सुलझाने में शामिल रहे थे / इनमें पत्रकार जे डे, अदाकारा लैला खान और कानून स्नातक पल्लवी पुरकायस्थ की हत्या के मामले शामिल थे / साल 26 / 11 मुंबई हमलों से पहले रेकी करने में संलिप्त रहे लश्कर ए तैयबा के आतंकी डेविड हेडली से जुड़े सुराग हासिल करने वाली टीम में भी हिमांशु रॉय शामिल रहे थे /

इसके बाद उनका तबादला एटीएस में हो गया / इस आतंकवाद रोधी दस्ते का प्रमुख रहने के दौरान बांद्रा कुर्ला इलाके में एक अमेरिकी स्कूल को विस्फोट से उड़ाने की कथित साजिश रचने को लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीस अंसारी को उन्होंने गिरफ्तार किया था / वह बहुत ही बहादुर और कड़ी मेहनत करने वाला अधिकारी था /