.
550th birth anniversary of sikh guru nanak dev Sultanpur lodhi Jalandhar akali leader sajjan singh cheema Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर इन चीफ) राणा हिमाचल : सिख धर्म के गुरु श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्म दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा केंद्र से सहायता मांगी गई है / इस दौरान पंजाब सरकार की और से करोड़ों रुपए का खर्च किया जायेगा, लेकिन इस दौरान सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला), डेरा बाबा नानक और बटाला (गुरदासपुर) जैसे स्थानों पर बड़े स्तर पर समारोह मनाने के लिए मुख्य रूप से ध्यान लगाया जा रहा है / इन सब स्थानों का गुरू नानक देव जी से बहुत गहरा नाता है /
.इस बड़े धार्मिक समारोह के लिए पंजाब सरकार में 500 बिस्तरों के श्री गुरु नानक देव मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपए की सहायता की भी मांग की गई है / मुख्यमंत्री ने एक विरासती गांव-पिंड बाबे नानक दा की स्थापना करने के लिए 200 करोड़ रुपए के विशेष अनुदान की भी मांग की है /
.पंजाब सरकार की और से किये जा रहे काम की सराहना करने योग्य है लेकिन इस सनारोह के होने से पहले अकाली दल के सीनियर नेता सरदार सज्जन सिंह चीमा ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन सुल्तानपुर लोधी की ऐसी पोल खोली की लगता है आने वाले समय में अगर यह समारोह बड़े स्तर पर होता है तो उसके साथ ही अभी तक की सबसे बड़ी बेअदबी का भी होना तय है / इसका सबसे बड़ा कारण जानकर आप भी चौक जायेंगे / दरअसल आज शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता सरदार सज्जन सिंह चीमा सुल्तानपुर लोधी में किसी समारोह में शिरकत करने गए थे,
.वह सुल्तानपुर लोधी से जब तलबंडी सड़क मार्ग पर पड़ते गांव रणधीरपुर गांव के निकट पहुंचे तो उन्होंने देखा की वहां पर एक दुकान जहां पर रोजाना काफी तादार में मीट काटा जा रहा है और उसके बिलकुल पास में ही 75-100 एकड़ क्षेत्रफल में धार्मिक समारोह की तैयारियां चल रही हैं जिसके बारे में ना तो जिला प्रशासन कोई ध्यान है और ना ही पंजाब सरकार के मंत्री इसकी और कोई ध्यान दे रहे हैं /
.उन्होंने इस दौरान खास तोर पर पीटीबी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार 100 एकड़ जमीन को किसानों से कुछ समय के लिए ले सकती है तो क्या इस तरह के दुकानदारों को क्यों नहीं हटा रही या फिर मुआवजा देकर बंद करवा देती / अगर सरकार या सरकार के नुमाइंदे श्री गुरु नानक देव के 550वें जन्म दिवस पर होने वाले धार्मिक समारोह जहां पर करीब 15 हजार से भी ज्यादा लोगों के रोजाना आने की संभावना है को लेकर जो तैयारियां जोरों शोरों करवा रहे हैं क्या इस बड़े धार्मिक और पवित्र समारोह में सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचने का काम नहीं कर रह हैं /
.
इस दौरान सज्जन सिंह चीमा ने कहा कि अगर पंजाब सरकार को मौजूदा विधायकों गांव के सरपंचों और जिला प्रशासन के अधिकारीयों को थोड़ी भी शर्म है तो इस होने वाली बेअदबी को समय रहते रोका जाये ताकि सिखों की भावनाओं को किसी प्रकार की ठेस ना पहुंचे / उन्होंने यह भी कहा की अगर प्रशासन इस दौरान अपनी पूरी ईमानदारी दिखाए तो ऐसी और भी कई दुकानें उनको आसपास में मिल जाएँगी, बस सिर्फ सोच है ईमानदारी से काम करने की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
550th birth anniversary of sikh guru nanak dev Sultanpur lodhi Jalandhar akali leader sajjan singh cheema Jalandhar




































