.
National goat s death causes rs 68 crore loss to mahanadi coalfield
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ भुवनेश्वर : ओडिशा में एक सड़क दुर्घटना में एक बकरी की मौत को लेकर हुए आंदोलन के कारण महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) को 2.68 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है / एमसीएल ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया गया कि एक कोयला परिवहन टिपर (डंपर) की चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई थी /
..
बकरी की मौत के लिए स्थानीय निवासियों ने 60 हजार रुपये के मुआवजे की मांग की / बयान में कहा गया कि इस मांग को लेकर एक पड़ोसी गांव के कुछ निवासियों की भीड़ ने तालचेर कोयला क्षेत्र में सोमवार की सुबह 11 बजे से कोयला परिवहन के काम को रोक दिया / इसमें कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अपराह्र दो बजकर 30 मिनट पर काम फिर से शुरू हो सका /
..
काम बाधित होने के कारण एमसीएल को 2.68 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हुआ / इस काम के रुकने से सरकारी खजाने को भी 46 लाख रुपये का नुकसान हुआ / बयान में कहा गया कि कंपनी ने गैर कानूनी तरीके से काम बाधित करने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए स्थानीय पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
National goat s death causes rs 68 crore loss to mahanadi coalfield




































