.
husband had got his wife murdered the deal was fixed for 1.50 lakh Patiala Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : पटियाला की आदर्श कालोनी में सैर करने निकले पति-पत्नी पर हुए हमले और लूटपाट करके महिला के कत्ल के मामले को सुलझाते हुए पटियाला पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है /
..
आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए पटियाला के एसपी सिटी वरुण शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को मृतका पूनम रानी के भाई सनी सिंह, निवासी गांव मानकपुर, बनूड़ के बयान पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया था। इस केस की जांच के लिए एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने एसपी सिटी वरुण शर्मा की अगुवाई में टीम का गठन किया था /
.पुलिस टीम ने जब जांच शुरू की तो यह बात सामने आई कि मनिंदर सिंह, पुत्र हरसेम सिंह और उसकी पत्नी पूनम जब 25 सितंबर की रात को सैर करने के लिए निकले तो उनपर किसी और ने नहीं, बल्कि मनिंदर सिंह की ओर से पहले से रची साजिश के तहत उसने अपने आदमियों की ओर से हमला करवाया था /
.पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है / जिनकी पहचान पति मनिंदर सिंह, कर्मवीर सिंह, उत्तम सिंह के रूप में हुई है / मनिंदर ने बताया कि पत्नी उस पर शक करती थी / जिस कारण दोनों में अकसर विवाद होता रहता था / उसने पत्नी को जान से मारने का प्लान बनाया / इसके लिए 1.50 लाख में सौदा तय किया था / उसने इस काम के लिए उत्तम सिंह को 21 हजार और कर्मवीर सिंह को 17 हजार रुपये एडवांस में दिए थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
husband had got his wife murdered the deal was fixed for 1.50 lakh Patiala Punjab




































