.
congress leaders complains against navjot singh sidhu to party high command as they not want him as star campaigner haryana chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता और पंजाब से विधायक नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के लिए अपनी ही पार्टी में राह मुश्किल होती जा रही है / विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2019) को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस के कई नेताओं ने सिद्धू के खिलाफ आलाकमान (Congress High Command) में शिकायत की है /
..
इन नेताओं ने आलाकमान से गुहार लगाई है कि हम अपने क्षेत्र में सिद्धू से चुनाव प्रचार (Election Campaign) नहीं कराना चाहते / ऐसे में उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर न भेजा जाए / मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत करने वालों में हरियाणा के नेता प्रमुख तौर पर शामिल हैं /
..
आपको बता दें कि पार्टी आलाकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है / सिद्धू से पंजाब के साथ लगते जिलों, सिख बहुल और कांटे की टक्कर में फंसी सीटों पर प्रचार करवाया जा सकता है / लोकसभा चुनाव के दौरान भी वे हरियाणा में प्रचार कर चुके हैं / सिद्धू के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
congress leaders complains against navjot singh sidhu to party high command as they not want him as star campaigner haryana chandigarh




































