PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर हुआ भयानक सड़क हादसा,

 

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

जालंधर के सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. एस.पी व कम्प्यूटर ऑपरेटर की हुई दर्दनाक मौत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर इन चीफ) राणा हिमाचल व होशियारपुर (रिपोर्टर) संदीप कुमार डोगरा : आज शनिवार का दिन जालंधर वासियों के लिए कभी ना भूलने वाला दिन उस समय बन गया जब यह ख़बर आई की जालंधर के सिविल अस्पताल में अपनी कई सालों से बेहतर सेवाएं देने वाले और सदा अस्पताल में आने वाले मरीजों को अपना परिवारिक सदस्य समझ कर उनका इलाज करने वाले खुशमिजाज चेहरे वाले सीनियर डॉ. एस.पी की होशियारपुर-जालंधर सड़क मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है / यह दुःख ख़बर उस समय और भी गहरी हो गई जब यह पता लगा की सिविल अस्पताल में ही तैनात कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रितपाल सिंह भी इस सड़क हादसे में गंभीर रूप घायल हो गया है और अस्पताल में ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया है /

Big accident in Hoshiarpur-Jalandhar road

जानकारी के अनुसार यह कार हादसा होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर स्थित कठार सड़क मार्ग पर खड़े एक ट्रक के साथ उनकी कार के टक्करा जाने से हुआ है / यह हादसा इतना भयानक था की लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से गंभीर रूप से घायल लोगों को कार से बाहर निकला और पास के अस्पताल में भेजा लेकिन गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति प्रितपाल सिंह ने भी रस्ते में दम तोड़ दिया / इस हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / यह महिला जिसकी पहचान जसवीर कौर जोकि डॉ. एस.पी. की रिश्तेदार बताई जा रही है / यह तीनों होशियारपुर में किसी शादी समारोह में भाग लेकर वापिस जालंधर अपने घर आ रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया / इस घटना की सूचना मिलते ही जालंधर के सिविल अस्पताल में शोक की लहर फैल गई /

Big accident in Hoshiarpur-Jalandhar road

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रितपाल सिंह कुछ समय पहले ही पिता बना था / प्रितपाल अपने पीछे डेढ़ महीने का बेटा और पत्नी को छोड़ गया है /

इस घटना की ख़बर मिलने के बाद पीटीबी न्यूज़ ग्रुप को भी सदमा पहुंचा है क्यूंकि यह दोनों ही व्यक्ति बहुत ही खुशमिजाज और दिलवाले थे इनके चेहरे पर कभी भी शिकस्त दिखाई नहीं देती थी / इन दोस्तों की अचानक हुई मौत पर पीटीबी न्यूज़ गहरा दुःख व्यक्त करता है /