.
humanity is ashamed in jodhpur newborn thrown in mdm hospital dustbin jodhpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ जोधपुर : राजस्थान (Rajasthan) के जोधपुर शहर (Jodhpur City) में शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है / संभाग के सबसे बड़े एमडीएम अस्पताल (MDM Hospital) में नगर निगम के कूड़ेदान (Dustbin) में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा मिला /
..
बताया जा रहा है कि नवजात को बुधवार देर रात अस्पताल के पिछले हिस्से में रखे कूड़ेदान में फेंका गया था / गुरुवार सुबह अस्पताल के सफाई कर्मचारी जब कचरा डालने कूड़ेदान के पास पहुंचे उन्हें उसमें नवजात शिशु का शव पड़ा मिला / लोगों ने पुलिस (Police) को इसकी सूचना दी / जिसके बाद पुलिस ने कूड़ेदान से नवजात के शव को निकलवाकर उसे मॉर्चरी में रखवाया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच (Investigation) कर रही है /
.एमडीएम अस्पताल में नवजात का शव वहां डॉक्टर के सरकारी आवास के पास रखे कूड़ेदान में मिला है / कूड़ेदान में नवजात का शव पड़े होने की सूचना से अस्पताल में सनसनी फैल गई / पुलिस ने शव की जांच की तो पता चला कि वो लड़का है / समझा जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात नवजात को लाकर कूड़ेदान में उसे फेंका है /
.वहीं अस्पताल प्रशासन ने किसी अन्य अस्पताल से नवजात को लाकर यहां फेंकने की आशंका जाहिर की है / घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला अस्पताल भी है / एमडीएम अस्पताल प्रशासन ने वहां से शव लाकर फेंकने की आशंका जताई / आपको बता दें कि राज्य में नवजात बच्चों के शव मिलने की यह कोई अकेली घटना नहीं है / पिछले करीब तीन महीने में आधा दर्जन ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
humanity is ashamed in jodhpur newborn thrown in mdm hospital dustbin jodhpur




































