.
India aditya thackeray arrived to nominate for worli seat Mumbai
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र की प्रमुख राजनीतिक पार्टी शिवसेना का पांच दशक बाद इतिहास बदलने जा रहा है / पहली बार ठाकरे परिवार का कोई सदस्य सियासी मैदान में उतरा है / शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा विंग के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने वीरवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए वर्ली विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल कर लिया है /
..
आदित्य ठाकरे मुंबई में मेगा रोड शो करने के बाद पर्चा भरने पहुंचे / नामांकन से पहले आदित्य ने कहा कि मैं चुनाव लड़ रहा हूं, मेरे लिए यह बड़ा क्षण है और ऐतिहासिक है मेरे खिलाफ किसी को खड़ा होने दीजिए, यह उसका अधिकार है / मैं भयभीत नहीं हूं, क्योंकि मुझे भरोसा है कि आप मुझे हारने नहीं देंगे / उन्होंने कहा कि वह यही चाहते हैं कि उनके हाथ से अच्छे काम के साथ देश की सेवा हो सके /
..
ठाकरे का रोड शो मुंबई के लोअर परेल इलाके से शुरू हुआ जहां हजारों की संख्या में शिवसैनिक जमा हुए / पूरे रोड शो के दौरान समर्थक ढोल और नगाड़े बजे / आपको बता दें कि वर्ली विधानसभा सीट को शिवसेना का गढ़ माना जाता है / यहां से 2014 में शिवसेना उम्मीदवार सुनील शिंदे ने एनसीपी के कद्दावर नेता सचिन अहीर को हराया था और अब सचिन अहीर ने सेना का दामन थाम लिया है तो ये साफ है कि अदित्य ठाकरे की राह काफी आसान रहने वाली है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
India aditya thackeray arrived to nominate for worli seat Mumbai




































