.
KMV Cadets Bag Prize at Advance Leadership Camp Malout
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) की एन.सी.सी. सब यूनिट सदा ही क्रियाशील रहती है / हाल ही में एन.सी.सी. अकादमी, मलोट में आयोजित हुए एडवांस लीडरशिप कैंप में के.एम.वी. के एन.सी.सी. कैडिटस ने भाग लेते हुए अपनी शानदार पेशकारी से विभिन्न पुरस्कार प्राप्त करके विद्यालय और पूरे जालंधर ग्रुप का मान बढ़ाया /
..
उल्लेखनीय है कि इस कैंप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के चुनिंदा कैडिटस ने भाग लिया / यह कैंप एन.सी.सी. कैडिटस को समाज के युवा लीडर्स की तरह तैयार करने के मकसद से आयोजित किया गया था / एस/यो.ओ. प्रीती कौंडल, के.एम.वी. को इस कैंप के लिए चुना गया जिसने सीनियर कैंप का नेतृत्व करते हुए ट्राफी भी प्राप्त की /
.के.एम.वी. के ग्रुप सांग जिसमें सारजैंट विशाखा द्वारा भी भाग लिया गया था को दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ / जालंधर वालीबाल टीम जिसमें विशाखा और प्रीती कौंडल दोनों की मौजूदगी थी को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ /
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस शानदार सफलता के लिए कैडिटस और के.एम.वी. के एन.सी.सी. विभाग को हार्दिक मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन कैडिटस में ना केवल आत्मविश्वास पैदा करने में सहायक होते है बल्कि उनको साकारात्मक और उच्च गुणों के धारणी भी बनाते हैं जिससे वह वह जिम्मेदार नागरिक होते हुए देश का भविष्य संवारने में अपना योगदान दे सकें /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Cadets Bag Prize at Advance Leadership Camp Malout




































