.
ASI shot first wife after asi commit suicide in talwandi bhai Firozpur Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ तलवंडी भाई : तलवंडी भाई के गांव कलिये वाला से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां पर आबकारी विभाग में तैनात एक एएसआई ने ऐसी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया कि गांव में सनसनी फैल गई /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली / इस हादसे में एएसआई की तो मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल एएसआई की पत्नी को मोगा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है /
.मृतक एएसआई की पहचान बलजीत सिंह निवासी मिश्री वाला के रूप में हुई है, जोकि आबकारी विभाग में एएसआई के तोर पर तलबंडी भाई में सेवाएं दे रहा था / बताया जा रहा है कि काफी समय से घरेलू झगड़े से परेशान एएसआई ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया /
.फ़िलहाल स्थानीय पुलिस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची व मृतक एएसआई के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए व गंभीर रूप से घायल एएसआई की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करवाया / पुलिस का इस मामले में यह कहना है की मृतक एएसआई की पत्नी के स्वस्थ होने के बाद ही उसके बयानों के आधार पर करवाई की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
ASI shot first wife after asi commit suicide in talwandi bhai Firozpur Punjab




































