PTB News

Latest news
पंजाब : दिवाली से पहले हो सकता है हड़ताल पर गए कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन जालंधर : झुग्गियों पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, मिला 3 दिन का अल्टीमेटम Gold-Silver को लेकर आई Good News, त्योहारों के सीजन में तबा के कर सकेंगे खरीदारी पंजाब : मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे की गोलियां मारकर की हत्या जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ...

28 मई को जालंधर जिले में डीसी ने किया छुट्टी का ऐलान,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय चुनाव अयोग की तरफ से शाहकोट उप-चुनाव को देखते हुए जालंधर जिले की में 28 मई को नैगोशीएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अंतर्गत छुट्टी का ऐलान किया गया है /

जिला चुनाव अधिकारी जालन्धर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने बताया कि मतदान वाले दिन सभी सरकारी संस्थानों, बैंकों, व्यापारिक और औद्योगिक संस्था जिस में दुकान भी शामिल हैं में काम करने वाले आधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों को छुट्टी होगी, जिसमें वह अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर सकें / उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी व्यापारिक संस्थान, औद्योगिक क्षेत्र या संस्था में काम करने वाला व्यक्ति जोकि शाहकोट क्षेत्र का वोटर हो अपनी वोट के अधिकारों का प्रयोग कर सकेगा और इस दिन की छुट्टी के विरुद्ध उसकी वेतन में किसी किस्म की कटौती नहीं की जा सकेगी /

Holiday announcement Jalandhar May 28

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निजी संस्थानों, व्यापारिक संस्थानों या उद्योगिकों के मकान मालिकों की तरफ से अपने आधिकारियों /कर्मचारियों / कामगारों को वोट डालने के लिए छुट्टी नहीं दी जाती तो उसे जुर्माना किये जाने की व्यवस्था है /

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति शाहकोट क्षेत्र का वोटर है परन्तु वह क्षेत्र से बाहर स्थित किसी संस्था में काम करता है तो भी उसे वोट डालने के लिए छुट्टी मिलेगी / उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन कार्यकर्ता और डेली वेज पर काम करने वालों को भी 28 मई की छुट्टी के साथ-साथ वेतन भी मिलेगा /