.
.
car caught fire after hitting a standing truck five members of the same family burnt alive
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Sad न्यूज़ खड़े एटा : उत्तर प्रदेश में एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में आज तड़के हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जिंदा जलने से मृत्यु हो गई / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी /
..
उन्होंने बताया कि परिवार के छह सदस्य कार से दिल्ली से एटा नया गाँव अलीपुर तमरौरा गाँव जा रहे थे / बागवाला क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर मेंहिम्मतपुर गाँव के उनकी कार सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई / टक्कर के बाद कार में आग लग गई और उन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला / परिवार के पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई /
..
इस घटना में 15 साल की लड़की वर्षा को गंभीर हालत में आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया / उन्होंने बताया कि मृतकों वर्षा के पिता सुनील कुमार, माँ, मामा,बाबा,भाई शामिल हैं / हादसे की सूचना के बाद सिंह खुद अन्य अधिकारियों तथा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
car caught fire after hitting a standing truck five members of the same family burnt alive






































