.
Police raid in the massage parlor located on Guru Gobind Singh Avenue in Jalandhar Four couples taken into custody
रेड वाली जगह से कुछ दुरी पर थाना और स्थित थे पुलिस अधिकारीयों के घर, लेकिन आज तक क्यों?
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में लगातार लोगों को आकर्षित करने के लिए यूनिसेक्स सैलून खुलते ही जा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच में कुछ ऐसे सैलून भी हैं जहां पर लोगों को थाईलैंड जैसी सुविधा जालंधर के हाइप्रोफाइल लोगों को दी जा रही है, जिसके बारे में कई बार अलग-अलग मीडिया कर्मियों ने अपने-अपने माध्यम से कई बार छापा, लेकिन ऑंखें बंद करके बैठी कमिश्नरेट पुलिस का आज तक इसकी और ध्यान नहीं गया, लेकिन आज जो जालंधर कमिश्नरेट पुलिस देर शाम किया उसके बाद जहां पुलिस की तारीफ हो रही है वहीं दूसरी और पुलिस के द्वारा किये गए इस काम की और कई तरह के सवाल भी पैदा हो रहे हैं /
..
आइये जानते हैं आखिर हुआ कहा, दरअसल जालंधर के सबसे प्रसिद्ध इलाके गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू जिसके साथ सुर्या इन्क्लेव, करोल बाग, जैसे बड़े और हाइप्रोफाइल इलाके पड़ते हैं में शाम के समय पुलिस ने अचानक दबिश दी, दबिश दी भी तो उस जगह जहां रोजाना कई लोग और कई महिलाएं आती जाती रहती हैं / इस दौरान जब पुलिस वहां पहुंची तो इलाके के लोग भी हैरान रह गए दरअसल पुलिस ने मौके से चार जोड़ों को काबू किया, जिनके खिलाफ पुलिस ने केस भी दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह रेड जालंधर सेंट्रल के सीनियर अधिकारीयों और स्थानीय रामा मंडी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मारी थी / उनको जानकारी मिली थी कि गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में स्थित एक यूनिसेक्स सैलून में मसाज पार्लर की आड़ में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है / पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर जब रेड की तो वहां से संदिग्ध हालत में चार लड़के और चार लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया /
.अब इन सबके बीच में सोचने वाली बात तो यह है कि यह यूनिसेक्स सैलून तो कई सालों से यहां चल रहा था और उसके बिलकुल करीब रामा मंडी थाना भी स्थित है और यही नहीं जनाब सोचने वाली बात तो यह है कि इसी इलाके में कई पुलिस के उच्च अधिकारीयों के घर भी स्थति हैं तो इस बात की भनक पुलिस को आज ही क्यों लगी इससे पहले पुलिस को इसके बारे में पता क्यों नहीं चला, जबकि पार्लर के बिलकुल पास में रात के समय पुलिस का नाका भी लगा रहता था / अब सोचने वाली बात तो यह है कि ऐसे ही कई मसाज पार्लर शहर के कई इलाकों में चल रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ करवाई आज तक क्यों नहीं की गई और अगर उनके खिलाफ करवाई होनी है तो कब?
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Police raid in the massage parlor located on Guru Gobind Singh Avenue in Jalandhar Four couples taken into custody































