.
Lalu’s daughter-in-law Aishwarya accuses her mother-in-law of assaulting her and expelling her Patna
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने रविवार को अपनी सास और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर मारपीट कर अपने घर से बाहर निकाल देने का आरोप लगाया है / ऐश्वर्या ने कहा कि वह राबड़ी के घर रविवार को देर शाम कुर्सी पर बैठीं थी /
..
उन्होंने बताया कि इसी दौरान राबड़ी ने महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर उनके बाल खींचकर उनके साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया / ऐश्वर्या ने आरोप लगाया, ”तेज प्रताप (ऐश्वर्या के पति जिनसे तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन है) के माता—पिता को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर (पटना के बीएन कालेज में लगाया गया पोस्टर) लगाए जाने के बारे में जब मैंने अपनी सास से पूछा तो अपनी महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मिलकर उन्होंने मेरे बाल खींचे और मेरे साथ मारपीट की /
.इसके अलावा मेरा मोबाइल फोन भी छीन लिया. जिसमें इस घटना को लेकर साक्ष्य थे / मेरा सारा सामान रखकर सुरक्षाकर्मियों की मदद से मुझे घसीटते हुए अपने घर से बाहर निकाल दिया / उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले की जानकारी उनके देवर (बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और लालू के छोटे पुत्र) तेजस्वी प्रसाद यादव को है पर वे भी कुछ नहीं करते / ऐश्वर्या ने राबड़ी पर उन्हें खाने नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी सितंबर महीने में भारी बारिश के दौरान भी मुझे घर से निकाल दिया था /
.अदालत के हस्तक्षेप के बाद वे अपने घर में वापस लौट पायी थीं / ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय ने अपने दामाद तेजप्रताप यादव को एक पागल लड़का बताया / उन्होंने अपनी बेटी के साथ राबड़ी देवी के सुलूक की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम राजनीतिक लड़ाई तो लडेंगे ही राबड़ी को एक्सपोज भी करेंगे / जो घर की महिला को सुरक्षा नहीं दे सकती हैं वह बाहर की महिलाओं को क्या सुरक्षा देंगी /
..
आपको बता दें कि ऐश्वर्या की मई 2018 में तेजप्रताप के साथ शादी हुई थी / सितंबर महीने में भी ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया था / उस समय उसके माता-पिता दोनों दस सर्कुलर रोड पर पहुंचकर धरने पर बैठ गये थे / बाद में सुलह के बाद ऐश्वर्या को उसकी ससुराल में जगह मिल पायी थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Lalu’s daughter-in-law Aishwarya accuses her mother-in-law of assaulting her and expelling her Patna



































