.
Sciencia 2019 at St Soldier College (Co-Ed)
बी.पी.टी के छात्रों ने लगाई स्टैटिक और वर्किंग मॉडलों की प्रदर्शनी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) लिदड़ां में फिजियोथेरेपी विभाग और मेडिकल के छात्रों द्वारा “साइंसिया 2019” प्रदर्शनी का आयोजन किया गया / जिसमें प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा, दादा हॉस्पिटल से डॉ.दिनेश दादा (एम्.डी मेडिसिन) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत कॉलेज डायरेक्टर डॉ.वीणा दादा, प्रिंसिपल डॉ.मंजीत कौर द्वारा किया गया /
..
इस अवसर पर छात्रों द्वारा लोगों में सामान्य पाए जाने वाली बिमारियों, ऑक्यूपेशनल हैजर्ड, गेरीआट्री, पैडिएटरी, मनुष्य के शारीरिक अंग, बीमारीयों को खत्म करने के लिए कसरत आदि के स्टैटिक और वर्किंग मॉडल्स तैयार किये / इसके अतिरिक्त मेडिकल के छात्रों द्वारा “सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, हाइड्रोलाइन क्रेन आदि के मॉडल और चार्ट्स तैयार कर पेश किये गए /
..
प्रिंस चोपड़ा और डॉ.दिनेश दादा ने छात्रों द्वारा तैयार किए इन मॉडल्स की सराहना करते हुए कहा कि किताब ज्ञान के साथ साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी बहुत जरूरी है और छात्रों द्वारा तैयार किये गए मॉडल दर्शा रहें हैं कि उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग में सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त है /
..
डॉ. वीणा दादा ने आये हुए मेहनामों को सन्मानित किया / बी.पी.टी विभाग से डॉ. वरुण कालिया ने वोट ऑफ़ थैंक्स किया / इस अवसर पर लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ.सुभाष शर्मा, अध्यापक रिमझिम, जे.रियाज आदि विशेष रूप से उपस्थित हुए /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sciencia 2019 at St Soldier College (Co-Ed)






































