.
Sushil Tiwari of Jalandhar threatens to go live These people will be responsible BJP leader Roxy Uppal is plotting to kill me on PTB News
भाजपा नेता रॉक्सी उप्पल ने पीटीबी न्यूज़ को मुझे मारने की रची जा रही है साजिश,
(देखें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के भाजपा नेता रॉक्सी उप्पल और सुशील तिवारी मामले में अब एक बड़ी मुसीबत बढ़ने की संभावना पैदा हो गई है / आरोप प्रत्यारोपों से शुरू हुई उप्पल और तिवारी की आपसी जंग का असर कईयों पर कहर बन कर टूट सकता है /
दरअसल ब्लैकमेल के आरोपों को झेल रहे तिवारी और उस के पिता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक सुशील तिवारी इन दिनों हद से ज्यादा डिप्रेशन में है और लोगों से फोन पर रो रो कर इंसाफ दिलाने के लिए मदद की गुहार लगा रहा है /
.अपने पर लगे आरोपों से आहत होकर सुशील तिवारी इस कदर परेशान हो चुका है कि उस ने फेसबुक पर LIVE होकर आत्महत्या करने की बात कर डाली है / उस के भीतर का दर्द आंखों से टपकते पानी और रोने से आंखों में पड़ी सूजन और आवाज से साफ छलक रहा था / भले ही वह दोषी है या नही फिलहाल यह जांच अधीन है मगर LIVE VIDEO में आरोपों से वह इस कदर परेशान लग रहा है कि वह डिप्रेशन के चलते कोई भी गलत कदम उठा सकता है /
वही उस ने LIVE में बताया है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी पंजाब को ट्वीट कर इंसाफ की मांग की है और पंजाब पुलिस इंडिया के ओफ्फिशल ट्विटर एकाउंट से रिट्वीट कर के जालंधर पुलिस कमिश्नर को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए है /
.सुशील ने पूरे LIVE दौरान रोते हुए कहा कि अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला और मैने अगर मजबूरन आत्महत्या कर ली तो उसके जिम्मेदार रॉक्सी उप्पल , मनीष ,SHO और कुुुछ पत्रकार होंगे / मैं उन सब का नाम लिख कर जॉऊंगा /
तिवारी ने कहा कि पुलिस कही कोई वीडियो में या कोई फोन कर कॉल रिकॉर्डिंग या कोई ऑडियो आदि क्लिप में या मेसेज आदि एक भी ऐसा सबूत दिखाए कि मैंने या मेरे पिता ने कोई ब्लैकमेलिंग कर पैसों की मांग की हो /
.उन्होंने यह भी कहा कि जब सुनियोजित साजिश के तहत मेरे भोले भाले पिता को मेरे घर जाकर कहा गया कि यह 20000 रुपये पकड़िए और तिवारी को दे देना तब पैसे देने वाला क्यों नही मेरे पिता को बोला कि यह पैसे किस लिए और क्यों दे रहे है / चोरी छिपे VIDEO बनाने वाला शातिर शख्स अगर सच्चा होता और यह पैसे ब्लैकमेलिंग के दिए होते तो VIDEO में अवश्य बोलता और मौके पर मेरे से फ़ोन पर कॉल करके मुझे भी बोलता कि तिवारी 20000 दे दिए है /
उन्होंने कहा कि पूरी तरह से मनगढ़ंत साजिश रच कर फसाने के लिए बस पैसे देने की VIDEO बनाई गई है मगर यह नही बोला गया कि यह पैसे किस लिए और क्यों दिए जा रहे है / एक प्लैनड वीडियो के आधार पर एफआईआर की गई है जिसकी कोई जांच नहीं की गई /
.इस मामले में जब पीटीबी न्यूज़ ने रॉक्सी उप्पल का पक्ष जाना तो उन्होंने साफ तोर पर कहा कि मैं आज भी राजनामा करने को तैयार हूँ लेकिन यह सुशील तिवारी यह बता दे कि उसने पैसों का लेनदेन किसके कहने पर किया / यही नहीं उन्होंने यह भी साफ तोर पर कह दिया कि सुशिल तिवारी के खिलाफ हमने आज ही मानहानि का दावा भी ठोक दिया है और इसको सिर्फ मोहरा बनाकर मुझे बदनाम करने और मारने का पूरा प्लान किया जा रहा है / मैने अपनी शिकायत सीएम हाउस मेँ भी भेज दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Sushil Tiwari of Jalandhar threatens to go live These people will be responsible BJP leader Roxy Uppal is plotting to kill me on PTB News


































