.
coronavirus india live updates covid 19 india confirmed cases harsh vardhan New delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “हेल्थ” न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में एक और मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है / इसी के साथ भारत में कोरोनावायरस से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेष सचिव संजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर के निवासी एक और व्यक्ति में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है / यह मरीज हाल में ही थाईलैंड और मलेशिया की यात्रा से वापस आया था /
..
चीन के वुहान शहर से फैला कोरोनावायरस भारत समेत दुनिया के 85 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है / इस वायरस के प्रभाव से दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 3200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं लगभग 90 हजार लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं / भारत में भी अब तक कोरोनावायरस के 31 मामलों की पुष्टि हो चुकी है / कोरोना के खतरे से निपटने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने भी कमर कस ली है /
.कोरोनावायरस की आशंका से ओडिशा के सरकारी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती आयरलैंड का एक नागरिक गुरुवार रात को फरार हो गया / इस आयरिश नागरिक की बीजू पटनायक अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की गई थी और बुखार जैसा लक्षण मिलने के बाद उसे शहर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया था / इस मामले में पुलिस में केस भी दर्ज कराया गया है /
.भूटान में एक अमेरिकी पर्यटक में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है / इस देश में कोरोना वायरस का यह पहला मामला है / प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को यह जानकारी दी / सरकार ने संक्रमण रोकने के लिए देश की सीमाएं विदेशी पर्यटकों के लिए दो सप्ताह के लिए बंद कर दी हैं / प्रधानमंत्री लोताय शेरिंग के कार्यालय ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि 76 वर्षीय बुजुर्ग दो मार्च को भारत से भूटान पहुंचा था / बुखार होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
coronavirus india live updates covid 19 india confirmed cases harsh vardhan New delhi






































