.
Three Rajori journalists extend help for poor and destitute people amid Corona infection Jammu
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ जम्मू / राजौरी (रिपोर्ट) अनिल भारद्वाज : जब पूरी दुनिया इस विबता की घड़ी में वायोवार यानी कोरोनो वायरस की महामारी और लॉक डाउन से जूझ रही है और सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। और कईं जरूरतमंद लोगों के बीच सरकारी सुविधा का एक तिकना भी नहीं पहुंच पाया है। जहां तक कि कईं महिलाओं के जीरो बेलेंस में पीएम धनजन योजना के तहत सरकारी पांच सौ रु. और उज्वला योजना के आठ सौ रुपये हाथ नहीं लगे हैं। क्योंकि उनका खाता बंद हो रखा है। ऐसे में वह क्या समझे की इस घड़ी में गरीब लोगों को सुविधा मिल गई है /
.ऐसे हज़ारों जरूरतमंद लोगों का गुस्सा प्रशासन के प्रति देखते ही बन रहा है। लेकिन इतना भी नहीं कि सभी लोग सरकारी सुविधा से महरूम है, कुछ सरकारी सुविधा जरूरतमंद लोगों तक पहुँच भी रही है। जिन लोगों व मजदूर लोगों की परेशानी प्रशासन तक पहुँच रही है उसका समाधान भी किया जा रहा है, लेकिन राजौरी कल्ब के यह तीन पत्रकार अपनी जान की परवाह ना करते हुए भी अपना कर्तव्य पूरी तरह निबा रहे है, जरूरतमंद लोगों को घर-घर राशन बांट रहे है अभी तक पन्द्रह सौ से अधिक लोगों की मदद कर चुके हैं और यह मदद लगातार जारी हैं /
.आगामी रमजाम माह में भी यह रोजाधारी होकर जरूरतमंद में पहुँच उनकी मदद करेंगे / वहीं प्रेस क्लब राजौरी के अन्य सदस्य भी लोगों तक पहुंच उनकी मदद कर रहे हैं / यह तीनों पत्रकार, तज़ीम डार, उमर अरशद मलिक, आरिफ कुरैशी राजौरी जिले के हैं और राजौरी मीडिया से संबंध रखते हैं / लॉकडाउन में तीनों ने एक साथ मिल कर अपनी जेब से हर एक जरूरतमंद व गरीब लोगों को राशन पहुंचाने का कार्य शुरू किया / जरूरतमंद परिवारों में वितरण के लिए उनके द्वारा तैयार किए गए किट में चावल, गेहूं का आटा और सूखे राशन व अन्य खाने शामिल किया /
.इन तीनों ने राजौरी के कईं गांव का दौरा किया तथा हर जरूरतमंद और गरीब लोगो की मदद की, इन्होंने राजौरी नगर के जरूरतमंद लोगों का भी ख्याल रख रहे हैं / जिला राजौरी के अंतर्गत स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारे विधायक, पूर्व विधायक, राजनीतिक नेता, सभी इस कठिन समय में गायब हैं और कोई भी किसी की किसी भी तरह की मदद के लिए नहीं आया है, लेकिन यह मीडिया कर्मी एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं /
.राजौरी नगर के साथ कोटरंका, दरहाल, भट्टियां, थन्नामंडी के राजधानी शाहदरा और अन्य क्षेत्रों के लोगों ने तीनों पत्रकारों के प्रयासों की सराहना की है / तज़ीम डार, आरिफ कुरैशी और उमर अरशद मलिक जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, इन्होंने इसे सभी की सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी करार दिया है / यहां तक कि विभिन्न राजनीतिक दलों, सरपंचों से संपर्क कर खुद जरूरतमंद के घर पहुंच रहे है /
.वीरवार को इन्होंने कालाकोट व कोटरंका तहसील के जरूरमंद लोगों व मजदूरों में सूखा राशन लोगों में बांटा / उन्होंने सभी गरीब और जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वह किसी भी तरह से जरूरत हो वह उन से संपर्क करें, हर किसी की मदद की जाएगी / उन्होंने बताया कि अगर राजौरी में इसी तरह लॉकडाउन बना तो आगामी रमजान माह में भी जरुरतमंद लोगों की मदद की जाएगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Three Rajori journalists extend help for poor and destitute people amid Corona infection Jammu






































