.
Women officers posted in the post of DHO Navdeep kaur in district Kapurthala are serving patients day and night
कोरोना संक्रमण के खतरे के डर से खुद ग्राउंड फ्लोर और दो साल का बेटा व पति सोते हैं फर्स्ट फ्लोर पर,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : कोरोना वायरस के चलते जहां पुरे देश को लोकडाउन किया गया है वहीं पंजाब में भी कर्फ्यू लगाया जा चुका है और लोग इस महामारी से बचने के लिए अपने घरों में बैठे हुए हैं / वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं /
..
वहीं स्वास्थ्य और परिवार भलाई विभाग के सभी कर्मचारी भी अपनी निजी जिंदगी को त्याग कर मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं / वहीं कपूरथला की सी.एच.ओ नवदीप कौर भी दिन-रात निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं / आपको यह भी बता दें कि डी.एच.ओ कपूरथला नवदीप कौर का एक-2 वर्षीय बेटा भी है, लेकिन वह उसकी परवरिश को छोड़कर अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी के साथ निभा रहीं हैं /
..
यही नहीं वह अपने पति और बच्चे से भी मिल नहीं पा रहीं हैं / वह अपने घर के नीचे के ग्राउंड फ्लोर पर बने जिम में ही रहती हैं, जबकि उनका बेटा और पति फस्ट फ्लोर पर बने कमरे में रह रहे हैं / उन्होंने इस दौरान सभी लोगों से अपील की है कि वह इस महामारी से बचने के लिए घरों में ही रहें और सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें ताकि हम अपने परिवार के साथ-साथ दूसरे लोगों को भी इस कोरोना संक्रमण जैसी भयानक महामारी से बचा जा सके /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Women officers posted in the post of DHO Navdeep kaur in district Kapurthala are serving patients day and night






































