PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

सीएम योगी से मिला चेक हुआ बाउंस,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

Checks Bounced from CM Yogi

बैंक ने टॉपर छात्र से वसूल किया जुर्माना, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Exclusive न्यूज़ यूपी : यूपी बोर्ड के क्लास दसवीं के एक टॉपर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला चेक बाउंस हो गया है / जिसके बाद बैंक ने छात्र से जुर्माना भी वसूला है / मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले का है / बाराबंकी के यंग स्ट्रीम इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले आलोक मिश्रा ने दसवीं में 93.5 फीसदी अंक हासिल करके जिले में टॉप किया था / वहीं पूरे प्रदेश में वो सातवें नंबर पर थे /

जिले में टॉप करने पर उन्हें 29 मई को लखनऊ बुलाया गया था जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक लाख रुपये का चेक दिया / इस चेक पर बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल, राजकुमार यादव के हस्ताक्षर थे / चेक का नंबर 974926 है, जिसे आलोक के पिता ने लखनऊ के हजरतगंज में स्थित देना बैंक में 5 जून 2018 को जमा किया था / जब पैसा आलोक के अकाउंट में नहीं आया तब उन्होंने बैंक से संपर्क किया, तो पता चला कि चेक बाउंस हो गया है /

आलोक का कहना है कि मुख्यमंत्री से चेक मिलने पर मैं वाकई बहुत खुश था, चेक जमा करने के दो दिन बाद पता चला कि चेक बाउंस हो गया है / हमें थोड़ी निराशा हुई है / बैंक ने चेक बाउंस होने की वजह चेक पर हुए हस्ताक्षर में मिसमैच बताया है /

DIOS राज कुमार यादव का कहना है कि चेक बाउंस होने की वजह सिग्नेचर में मिसमैच बताया गया है, लेकिन दूसरा कोई छात्र ऐसी समस्या लेकर नहीं आया है / छात्र को दूसरा चेक जारी कर दिया गया है /

Checks Bounced from CM Yogi