Six family members can perform last rites of Coronavirus victims in West Bengal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों को लेकर अपने दिशा निर्देशों में बदलाव किया है / अब परिवार के 6 सदस्य कोरोना पीड़िता का अंतिम संस्कार कर सकते हैं / इससे पहले परिवार के सदस्य दूर से ही कोरोना पीड़िता के दाह संस्कार या अंत्येष्टि को दूर से ही देख सकते थे /
..
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 23 सितंबर को जारी दिशानिर्देशों में कह गया है, परिजन कोरोना पीड़ित का शव सीधे अस्पताल से श्मशान/कब्रिस्तान ही ले जा सकते हैं, कहीं और नहीं ले जा सकते / दाह संस्कार में माता-पिता, पति-पत्नी, बच्चे शामिल हो सकते हैं और सभी परिजन को अलग गाड़ी में जाना होगा /
वहीं, पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए ‘त्वरित प्रतिक्रिया दल’ (आरआरटी) के गठन का फैसला किया है / वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आरआरटी में मरीजों के इलाज के लिए एक एनेस्थेसियोलॉजिस्ट (संवेदनाहरण विज्ञान विशेषज्ञ) और मेडिसिन विभाग का एक विशेषज्ञ होगा /
. .अधिकारी ने बताया कि राज्य भर के कोरोना अस्पतालों में रोगी देखभाल सेवाओं को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है / विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड अस्पतालों के पास रहना होगा / आपको यह भी बता दें कि राज्य में मंगलवार को कोरोना के 3,188 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में अब तक घातक कोरोना वायरस की जद में आए लोगों की कुल संख्या 2,53,768 हो गई है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Six family members can perform last rites of Coronavirus victims in West Bengal




































