Colleges will stop admission of SC students if govt have not release scholarship funds Jalandhar Punjab
स्कॉलरशिप फंड ना आने से एससी छात्रों की एडमिशन बंद करने को मज़बूर हुए कॉलेज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : अनुसूचित और जन जाती के छात्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप स्कीम (पी.एम.एस) में लगातार हो रही देरी के कारण 90 फ़ीसदी कॉलेज बैंकों के पास एनपीऐ होने से बंद होने की कगार पर हैं / कन्फडरेशन ऑफ़ कॉलेज एंड स्कूल्ज ऑफ़ पंजाब ने कहा कि छात्रों का भविष्य को ख़राब होने से बचाने के लिए एडमिशन तो दे रहे थे लेकिन लगभग पिछले तीनों सालों से ना तो सरकार पैसे दे रही है ना ही यह बता रही है कि कॉलेजों को कब पैसे रिलीज़ किया जाएगा,
..
जिससे कॉलेज की हालात यह हो चुके हैं कि कोई कॉलेज पिछले 3 महीने से, कोई 5 तो कोई 10 महीनों से अपने स्टाफ को सैलरी नहीं दे पा रहे / जब कोई अध्यापक किसी दूसरे कॉलेज में जॉब करने चाहता है तो उसे हर तरफ इस प्रकार के हालात नज़र आते हैं कि सभी कॉलेज फंड्स के इंतज़ार में हैं / चेयरमैन अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि पिछले तीन सालों से फण्ड रिलीज़ ना होने के कारण 90 फीसदी से अधिक कॉलेज बैंकों के पास एन.पी.ऐ हो चुके है और सरकार ना पैसे दे रही है और ना बता रही है कि कब पैसे रिलीज़ किये जायेगे /
अब जब तक पैसे नहीं आते तब तक कॉलेजों को मज़बूर होकर एस.सी छात्रों की एडमिशन बंद या फिर छात्रों को पूरी फीस देनी होगी / उन्होंने बताया कि सेंटर सरकार की तरफ 1850 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें से सेंटर 309 करोड़ राज्य सरकार को दे चुकी है लेकिन कॉलेजों को ना तो 1809 करोड़ में से और 309 करोड़ में से कोई पैसा मिला है /
. .अध्यक्ष अनिल चोपड़ा ने कहा कि पिछले वर्षों में पढाई कर चुके छात्रों की कुल गिनती पर नज़र डाली जाए तो वह सरकार की गलत नीतियों के करने गिनती काम होती जा रही है जैसे 2017-18 कुल 288391 छात्रों ने दाखिला लिया, 2018-19 गिनती कम होकर 230716 रह गई, 2019-2020 में 204783 रह गई / सरकार के पैसे ना रिलीज़ करने से पता चल रहा है कि वह ना समाज में शिक्षा का सत्र बढ़ाना चाहती है, ना ही कॉलेजों, उन में काम करते स्टाफ की परवाह करती है /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
Colleges will stop admission of SC students if govt have not release scholarship funds Jalandhar Punjab




































